ETV Bharat / entertainment

'जब तक मैं इस ब्रह्मांड में हूं, तुम्हें दोबारा जन्म ना मिले', तनुश्री दत्ता ने दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर पर फिर किया कटाक्ष

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की मौत पर कटाक्ष किया है.

Tanushree Dutta Nana Patekar
तनुश्री/नाना पाटेकर (IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : October 12, 2026 at 11:35 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: नाना पाटेकर की मौत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता उन पर एक के बाद एक बयान दे रही हैं. उन्होंने हाल ही में नाना पाटेकर की मौत के बाद अपनी जिंदगी में हुए 'पॉजिटिव डेवलपमेंट' के बारे में बात की थी. वहीं, अब उन्होंने एक और सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दिवंगत एक्टर की आत्मा को 'नरक की सबसे बुरी यातनाओं और कष्टों' का सामना करना पड़े.

तनुश्री हाल ही में उज्जैन के महाकाल मंदिर गई थी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर महाकाल की एक तस्वीर साझा करते हुए एक बार फिर दिवंगत एक्टर को निशाने पर लिया है. उन्होंने अपने स्टोरी में लिखा, 'नाना पाटेकर, तुम नरक में सड़ो, क्योंकि तुमने पिछले 18 सालों से मेरी जिंदगी नरक बना दी है. तुम्हारी आत्मा को नरक की सबसे भयानक यातनाएं और तकलीफे मिलें और मैं यह पक्का करूंगी कि तुम जैसे बुरे इंसान वहां से कभी बचकर न निकल पाए. जब तक मैं इस ब्रह्मांड में हूं, तुम्हें न तो दोबारा जन्म मिले और न ही नरक की भयानक तकलीफों से कोई राहत मिले.'

Tanushree Dutta
तनुश्री दत्ता का पोस्ट (IG)

उन्होंने आगे लिखा है, 'दुनिया को तुम्हारे लिए शोक मनाने दो, मैं तुम्हारी आत्मा को 10,000 से ज्यादा सालों तक जलते हुए देखूंगी. यही तुम्हारी सजा है और मेरे लिए बिल्कुल सही न्याय. दुनिया में नाम कमाया लेकिन भगवान के दरबार में तेरी जगह नहीं. वहां मेरी चलती. वहीं पर मेरी बात मायने रखती है. हर हर महादेव.'

इससे पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह भगवान से प्रार्थना करती हुई दिख रही हैं. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने भगवान में अपनी आस्था के बारे में बात की थी. साथ ही नाना पाटेकर पर भी कटाक्ष किया था.

बता दें, नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में 75 साल की उम्र में कार्डिक अरेस्ट से निधन हो गया था. बीते रविवार को एक्टर की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी. नाना पाटेकर के फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह प्राकृतिक होने की पुष्टि हुई है.गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), बांबोलिम के डॉक्टरों की एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई

तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर पर अपनी फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के लिए एक स्पेशल गाने की शूटिंग के समय यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. वहीं, नाना ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था. उन्होंने सबसे पहले 2008 में 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन' में शिकायत दर्ज कराकर एक्टर पर आरोप लगाए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि मामले को आपराधिक मामला माना गया था.

यह भी पढ़ें: