ETV Bharat / entertainment

'बॉर्डर 2': 'एक इमोशन, एक नेशन, एक क्वेश्चन- घर कब आओगे', ऑडियो के बाद रिलीज हुआ 'संदेशे आते हैं' का रीमेक वीडियो सॉन्ग

ऑडियो के बाद 'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने 'घर कब आओगे' का वीडियो सॉन्ग लॉन्च कर दिया है. यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी.

Border 2 Ghar Kab Aaoge Song
'घर कब आओगे' (Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : January 2, 2026 at 7:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की अभिनीत फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इस बीच, आज, 2 जनवरी को मेकर्स ने राजस्थान के जैसलमेर में फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' का वीडियो सॉन्ग रिलीज किया. बॉर्डर 2 की टीम को इस मौके के लिए मौजूद रही. इससे कुछ घंटे पहले मेकर्स ने घर कब आओगे का ऑडियो सॉन्ग रिलीज किया, जो कुछ ही समय में ट्रेडिंग में आ गया.

'बॉर्डर 2' के मेकर्स, टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला गाना, घर कब आओगे रिलीज कर दिया है. यह एक ऐसा ट्रैक है जिसमें फिल्म के चारों हीरो एक साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की दमदार चौकड़ी दिखाई गई है.

मेकर्स ने 2 जनवरी को ऑडियो लॉन्च करने के बाद 'घर कब आओगे' का वीडियो सॉन्ग रिलीज किया है. इस गाने को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, 'एक इमोशन. एक नेशन. एक क्वेश्चन - घर कब आओगे.'

यह फिल्म 'बॉर्डर' के आइकॉनिक गाने 'संदेशे आते हैं' का रीमेक है. 'घर कब आओगे' में सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने आवाज दी है. इस गाने को मिथुन ने रिक्रिएट किया है और इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं.

वहीं, 'संदेशे आते हैं' गाना सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था, और अपनी धुन और बोल की वजह से यह आज भी फैंस के बीच आइकॉनिक है. बॉर्डर फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था और इसमें सनी देओल लीड रोल में थे, साथ में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना भी थे. यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी.

'बॉर्डर 2' को गुलशन कुमार और टी-सीरीज, जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के साथ मिलकर पेश कर रहे हैं. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता सहित एक पावरफुल प्रोडक्शन टीम द्वारा समर्थित और अनुराग सिंह की निर्देशित, यह फिल्म भारतीय सैनिकों की वीरता और साहस को दर्शाता है. देशभक्ति और साहस की इस शानदार गाथा एक बार फिर से महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि बॉर्डर 2 गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें: