कॉर्बेट की वादियों में गूंजे बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी के सुर, बताया रोमांचक और यादगार अनुभव
उत्तराखंड की हसीन वादियां हमेशा से बॉलीवुड जगत को आकर्षित करती रही है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : January 8, 2026 at 8:01 AM IST
रामनगर (उत्तराखंड): मशहूर बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी कॉर्बेट पार्क के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले रामनगर शहर पहुंचे. रामनगर पहुंचने पर उनका स्थानीय लोगों और आयोजकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. अल्तमश फरीदी बॉलीवुड के उन लोकप्रिय गायकों में शुमार हैं, जिनकी आवाज ने कई सुपरहिट गानों को खास पहचान दिलाई है. उन्होंने 'अफगान जलेबी', 'एक मुलाकात', 'तेरे वास्ते फलक से' जैसे कई चर्चित गानों से अपनी अलग पहचान बनाई है.
रामनगर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अल्तमश फरीदी ने बताया कि रामनगर के एक निजी रोड रिसॉर्ट में उनका लाइव परफॉर्मेंस आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वे अपने लोकप्रिय गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और खासतौर पर रामनगर के दर्शकों का उत्साह हमेशा उन्हें खास ऊर्जा देता है.अल्तमश फरीदी ने अपने कॉर्बेट दौरे के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का भ्रमण भी किया. सफारी के दौरान उन्हें वन्यजीवों के दीदार का अवसर मिला, जो उनके लिए बेहद रोमांचक और यादगार अनुभव रहा.
उन्होंने कहा कि कॉर्बेट का जंगल, हरियाली और प्राकृतिक वातावरण मन को शांति प्रदान करता है. उन्होंने आगे कहा कि रामनगर और कॉर्बेट क्षेत्र का पर्यावरण बेहद स्वच्छ है और यहां की हवा में एक अलग ही ताजगी महसूस होती है. ऐसे स्थानों पर आकर इंसान खुद को प्रकृति के और करीब महसूस करता है.अल्तमश फरीदी ने लोगों से अपील की कि वे व्यस्त जीवन से समय निकालकर प्रकृति के बीच जरूर आए और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें. अंत में उन्होंने कहा कि रामनगर और कॉर्बेट जैसी खूबसूरत जगहें न सिर्फ पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि मानसिक सुकून के लिए भी बेहद खास है.
खूबसूरत वादियों के बीच पहुंचीं फिल्म स्टार खुशी शाह: बता दें कि अक्टूबर 2025 में चर्चित फिल्म अभिनेत्री खुशी शाह भी रामनगर की प्राकृतिक वादियों का आनंद ले लेने पहुंची थी. अभिनेत्री खुशी शाह ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले फोटो पर्यटन जोन में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया था. इस दौरान उन्होंने सफारी के साथ प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों को नजदीक करने का अनुभव साझा किया था. तब अभिनेत्री खुशी शाह ने कहा था कि देवभूमि उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ और जंगल फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन हैं.
पढ़ें-पढ़ें:
- देवभूमि पहुंची सारा अली खान, बाबा केदार के किए दर्शन, रुद्रनाथ धाम के लिए हुई रवाना
- नैनीताल की खूबसूरत वादियों में उर्वशी रौतेला, मोमो का चखा स्वाद, बोटिंग का उठाया लुत्फ
- महेश भट्ट की फिल्म में मेन लीड निभाएगा उत्तराखंड का ये अधिकारी, DFO डायरी से देगा बड़ा संदेश
- उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच पहुंचीं फिल्म स्टार खुशी शाह, रामनगर में जंगल सफारी का उठाया लुत्फ

