ETV Bharat / entertainment

बिहार चुनाव रिजल्ट 2025: मैथिली की जीत, नेहा शर्मा का ग्लैमरस नहीं आया काम, जानें सुशांत सिंह की बहन समेत अन्य सेलेब्स का हाल

बिहार विधानसभ चुनाव 2025 का परिणाम आ गया है. आइए जानें किस सेलिब्रिटी ने राजनीति में बाजी मारी है और कौन इममें फेल हुआ है.

Maithili Thakur
मैथिली ठाकुर (IANS/ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : November 14, 2025 at 8:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: मनोरंजन जगत के सितारों का राजनीति में प्रवेश करना कोई नई बात नहीं है. दक्षिण भारतीय सिनेमा में दशकों से, जहां मशहूर हस्तियों ने सरकारें बनाई हैं और राज्यों का नेतृत्व किया है, वहीं अब बिहार में भी सितारे चुनावी समर में उतरे हैं. भोजपुरी मनोरंजन जगत से जुड़े उम्मीदवार-गायक मैथिली ठाकुर, रितेश पांडे, खेसारी लाल यादव, बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता समेत कई सितारे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मैदान में नजर आएं. इन सितारों ने चुनावी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और जनता को लुभाने का पूरा प्रयास किया है. चुनावी जंग होने के बाद आज 14 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम घोषित किया गया है. आइए जानें कि इस चुनाव में कौन विजयी रहे और किसे हार का स्वाद लेना पड़ा.

मैथिली ठाकुर
बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी उम्मीदवारों का भाग्य मिला-जुला रहा. केवल गायिका मैथिली ठाकुर ने इस चुनावी जंग में जीत हासिल की हैं. मैथिली भाजपा के टिकट पर अलीनगर से चुनाव लड़ी थीं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, अलीनगर से मैथिली ठाकुर ने 24 में से 14 राउंड की मतगणना के बाद 49,673 वोट हासिल किए थे और आरजेडी के विनोद मिश्रा से आगे चल रही थीं, जिन्हें 42,364 वोट मिले थे. निर्दलीय उम्मीदवार सैफुद्दीन अहमद 1,520 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. फिलहाल, मैथिली ने 84915 वोटों के साथ विजयी रही हैं.

खेसारी लाल यादव
छपरा से आरजेडी के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव (असली नाम शत्रुघ्न यादव) बिहार के चुनावी मैदान में विफल रहे. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, वह बीजेपी की छोटी कुमारी से 8993 वोटों से पीछे रहे. खेसारी लाल ने जनता को लुभाने के कड़ी मेहनत की, लेकिन उनकी झोली में 66142 वोट आए.

रितेश पांडे
तीन सेलिब्रिटी प्रतियोगियों में से, रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की पहली जन सुराज पार्टी के लिए चुनाव लड़ रहे गायक रितेश पांडे को भी हार का स्वाद चखना पड़ा है. जन सुराज पार्टी के स्टार उम्मीदवार रितेश पांडे को करगहर सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, उन्हें 16298 वोट मिले हैं. जबकि, जनता दल के उम्मीदवार बशिष्ठ सिंह 92485 वोटों के साथ विजयी रहे.

ज्योति सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी बिहार के विधानसभा चुनाव 2025 के मैदान में उतरी थी. निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही थी. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, काराकाट सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अरुण सिंह (74157) ने जीत हासिल की है. ज्योति 50688 वोटों से पीछे रहीं.

सुशांत सिंह राजपूत की कजिन दिव्या गौतम
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कजिन-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उम्मीदवार दिव्या गौतम बिहार की दीघा सीट से चुनाव लड़ रही थी. चुनाव आयोग के अनुसार, दिव्या गौतम, भाजपा के संजीव चौरसिया से 59079 वोटों से हार गई.

एक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा
तीन बार कांग्रेस विधायक रहे और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा और आयशा शर्मा के पिता अजीत शर्मा को भागलपुर सीट पर भाजपा के रोहित पांडे के हाथों हार का सामना करना पड़ा. चुनाव आयोग के अनुसार, अंतिम दौर की मतगणना पूरी होने के बाद, भाजपा उम्मीदवार रोहित पांडे को 1,00,770 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अजीत शर्मा को 87,296 वोट मिले. रोहित पांडे ने 13,474 वोटों के अंतर से सीट जीती.

यह भी पढ़ें: