बादशाह-ईशा रिखी तलाक: किसी की 2 महीने तो कोई सालभर तक नहीं चला पाया शादी, इन सेलेब्स का जल्द ही टूटा घर
सिंगर बादशाह, ईशा रिखी से अलग हो गए हैं. आइए जानें उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने शादी के दिनों बाद अलग हो गए...

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : September 1, 2026 at 5:13 PM IST
हैदराबाद: भारतीय सिनेमा में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिनकी शादीशुदा जिंदगी सालों से चल रही है. लेकिन कुछ ऐसी भी हैं, जिनके रिश्ते समय की कसौटी पर खरे नहीं उतरे और शादी के दिनों और महीनों के बाद ही टूट गए. आज हम आपके लिए फिल्म इंडस्ट्री में सबसे कम समय तक चली सेलेब्स की शादियों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. चलिए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में ...
बादशाह-ईशा रिखी
31 अगस्त 2026 को मशहूर रैपर बादशाह ने अनाउंसमेंट किया कि वह और उनकी पत्नी ईशा रिखी एक-दूसरे से अलग हो गए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा. हम गुजारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई और अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं.
रेखा-मुकेश अग्रवाल
हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी उन सितारों में से एक, जिनकी शादी सबसे कम समय तक चली थी. उन्होंने 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही उनकी शादी टूट गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद मुकेश डिप्रेशन में चले गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली. दुख की बात है कि यह जोड़ा एक-दूसरे के साथ सिर्फ 12 महीने ही बिता पाया.
Diva #Rekha 🌹with late husband, Mukesh Agarwal #BollywoodFlashback #rare #muvyz051418 #GoodMorningWorld pic.twitter.com/qqe9PLL0aY
— Vintage Bollywood (@VintageMuVyz) May 14, 2018
करण सिंह ग्रोवर-श्रद्धा निगम
फिल्म की दुनिया में आने से पहले करण सिंह ग्रोवर टीवी के स्टार एक्टर्स में से एक थे. उस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा निगम थी. दोनों ने 2 दिसंबर 2008 में शादी की. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जोड़े की शादी सिर्फ 10 महीने ही चल पाई थी. 10 महीनें के बाद इनका तलाक हो गया.
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
दिव्या भारती, जो अब इस दुनिया में नहीं है, की भी शादी सबसे कम दिनों तक चली थी. उनकी शादी फिल्म डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला से हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर को 'शोला और शबनम' के सेट पर दिव्या भारती से प्यार हुआ था और दोनों ने 10 मई 1992 में शादी कर ली. शादी के एक साल से भी कम समय में, दिव्या अपने अपार्टमेंट से गिर गईं और उनकी मौत हो गई. उनकी शादी का सफर सिर्फ 11 महीने का रहा.
Divya Bharti with her husband Sajid Nadiadwala share by https://t.co/FvPt2AFkjc pic.twitter.com/WfRqvbA79e
— Sara Dutt (@saradutt123) April 16, 2018
सारा खान और अली मर्चेंट
सारा खान और अली मर्चेंट की शादी, जितनी खास थी, उतनी ही जल्दी खत्म हो गई. दोनों ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 4' में नेशनल टेलीविजन पर शादी की थी. उन्होंने 2010 में निकाह किया, लेकिन शादी के सिर्फ 2 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए. 2011 में इस कपल ने तलाक के लिए अर्जी दी थी.
चाहत खन्ना-भरत नरसिंघानी
'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम चाहत खन्ना ने अपने जीवन में दो शादियां की. दुख की बात है कि उनकी दोनों शादियां नहीं चल पाई. चाहत की पहली शादी बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी से हुई थी. शादी के बाद दिसंबर 2006 में उन्होंने अपना एक्टिंग करियर छोड़ दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के सिर्फ 8 महीने बाद अगस्त 2007 में चाहत ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनका 5 साल का रिश्ता और 9 महीने की शादी पल भर में टूट गई. 2013 में चाहत ने फरहान मिर्जा से शादी की, लेकिन यह शादी भी नहीं चल पाई. चाहत ने 2018 में तलाक के लिए अर्जी दी और दोनों अलग हो गए.

