ETV Bharat / entertainment

'आवारापन 2' ट्रेलर रिलीज, खून से लथपथ इमरान हाशमी ने मौत से बताया पुराना रिश्ता, प्यार के लिए मरने-मारने को तैयार

पूरे 19 साल बाद आवारापन का सीक्वल आया है और फिल्म बहुत जल्द रिलीज भी होने वाली है.

Awarapan 2 Trailer Releases
'आवारापन 2' ट्रेलर रिलीज (POSTER)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : August 6, 2026 at 12:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: इमरान हाशमी और दिशा पटानी स्टारर फिल्म आवारापन 2 के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि मेकर्स के वादे के मुताबिक आज 6 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. मेकर्स ने बीती 5 अगस्त की शाम को बताया था कि फिल्म का ट्रेलर 6 अगस्त को रिलीज होगा. मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम के बारे में बताते हुए लिखा था, 'कल सुबह 11:11. शिवम रिटर्न्स. आवारापन 2 ट्रेलर'. अब जब आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, तो इमरान हाशमी के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ चुकी है. बता दें, पूरे 19 साल बाद आवारापन का सीक्वल आया है और फिल्म बहुत जल्द रिलीज भी होने वाली है.

कैसा है आवारापन 2 का ट्रेलर?

1.25 मिनट के ट्रेलर में इमरान हाशमी ही छाए हुए हैं. हालांकि ट्रेलर में देखने को मिल रहा है कि उन पर कितने अत्याचार हो रहे हैं. फिल्म का पूरा ट्रेलर मार-धाड़ और इमरान हाशमी की बदले की आग से भरा हुआ है. शबाना आजमी और फिल्म के अन्य कलाकारों का भी विलेन वाला डार्क मोड नजर आ रहा है. ट्रेलर काफी छोटा है, उसके बावजूद भी बहुत शानदार नजर आ रहा है. ट्रेलर में इमरान हाशमी के सिक्स पैक एब्स भी नजर आ रहे हैं.

बता दें, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बारे में बात की थी. उन्होंने साफ किया था कि 'आवारापन 2' की रिलीज डेट का एलान होने के बाद इसे कभी भी टाला नहीं गया है. उन्होंने बताया कि ऐसी खबरें पूरी तरह से झूठी हैं जिनमें कहा गया था कि फिल्म को सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है.

नितिन कक्कड़ की निर्देशित, 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी शिवम पंडित की अपने पॉपुलर रोल को दोहराते नजर आने वाले हैं. फिल्म में दिशा पटानी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. विशेष भट्ट प्रोडेक्शंस और विशेष फिल्म की पेशकश आवारापन 2 आगामी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है.