ETV Bharat / entertainment

'हुंकार- द रोर' से अनीत पड्डा का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, जानें कब रिलीज होगा 'सैयारा' एक्ट्रेस की सीरीज का टीजर

'सैयारा' से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब अपने नए प्रोजेक्ट से छाने के लिए तैयार है.

aneet padda hunkkaar the roar first look poster
'हुंकार- द रोर' से अनीत पड्डा का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट (POSTER)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : September 1, 2026 at 10:15 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: साल 2025 में फिल्म सैयारा से देशभर में छाईं एक्ट्रेस अनीत पड्डा एक बार फिर धमाका करने की फिराक में हैं. सैयारा में अपनी सादगी और खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज कर चुकीं अब अनीत अलग ही अवतार में नजर आएंगी. अभिनेत्री अब अपने अगले प्रोजेक्ट 'हुंकार-द रोर' में नजर आएंगी. सीरीज से अनीत पड्डा का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी हो चुका है. साथ ही फिल्म का टीजर कब आएगा इसकी भी रिलीज डेट आ चुकी है. बीती रात जियोहॉटस्टार ने सीरीज का एलान कर टीजर रिलीज डेट की जानकारी भी दी.

अनीत पड्डा का फर्स्ट लुक पोस्टर

हुंकार–द रोर से आए अनीत पड्डा के फर्स्ट लुक पोस्टर की बात करें तो इसमें वह बेहद साधारण दिख रही हैं. एक्ट्रेस का बेहद अलग लुक दिख रहा है. एक्ट्रेस ने सूट पहना हुआ है और गले में दुपट्टा है. नई प्रोजेक्ट में अनीत का लुक बहुत ही सिंपल है. अनीत ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर कर किया है. एक्ट्रेस ने लिखा है, 'एक सच, एक आवाज एक हुंकार'. सीरीज से अनीत के अलावा फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अर्जुन माथुर का भी फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है. बता दें, सीरीज की अन्य स्टारकास्ट में राम कपूर, करण कपाड़िया, हीराज मराफ्तिया और रघुबीर यादव के नाम भी शामिल हैं.

कब रिलीज होगा हुंकार का टीजर?

हुंकार: द रोर' का टीजर आज 1 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाला है, जो इस सीरीज की पहली बड़ी झलक पेश करेगा. बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट, पर्पल पेबल पिक्चर्स और मंगाटा फिल्म्स द्वारा निर्मित हुंकार– द रोर एक रोमांचक कानूनी थ्रिलर सीरीज है. इसमें दमदार कलाकारों की टोली नजर आने वाली है. फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार 'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की अपीरियंस का है.

अनीत के वर्किंग शेड्यूल की बात करें तो यह काफी बिजी रहने वाला है. वो जल्द ही मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित 'शक्ति शालिनी' में भी नजर आएंगी. इस आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म में विशाल जेठवा और विनीत कुमार सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित यह फिल्म फिलहाल 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा, ऐसी अटकलें हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव में अनीत अहम रोल में दिख सकती हैं.

ये भी पढे़ं:

फिर आएगा थिएटर में आंसुओं का सैलाब, 'सैयारा 2' नहीं, इस नई फिल्म में साथ दिखेंगे अहान पांडे-अनीत पड्डा