अमिताभ बच्चन ने बर्थडे विशेज पर फैंस का धन्यवाद ना करने पर मांगी माफी, बोले- मेरा मोबाइल ठीक नहीं था, मिला ये जवाब
बिग बी ने अपने फैंस का ख्याल करते हुए उन्हें जन्मदिन विश करने लिए दो दिन बाद धन्यवाद किया है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : October 15, 2025 at 12:22 PM IST
हैदराबाद: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बीती 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. इस मौके पर बिग बी को उनके देश और दुनिया से चाहने वालों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी थीं. अमिताभ बच्चन बीते 5 दशक से भी ज्यादा समय से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और उनकी फैन फॉलोइंग देश और दुनिया में खूब है. बिग बी को अपने फैंस से बहुत प्यार है और यही वजह है कि वो बीते कई सालो से हर रविवार अपने बंगले जलसा के बाहर आकर उन्हें अपनी झलक दिखाते हैं और उनका प्यार लूटते हैं. अब बिग बी ने अपने फैंस का ख्याल करते हुए उन्हें जन्मदिन विश करने लिए धन्यवाद किया है. इस बाबत बिग ने बीती रात को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है.
बिग बी ने फैंस मांगी माफी
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में उनकी फिल्म कूली का पोस्टर दिख रहा और उनकी आयु 83 वर्ष की संख्या भी. दूसरी तस्वीर में अमिताभ हाथ में एक पेटिंग पर अपना ऑटोग्राफ देते दिख रहे हैं. इस पोस्ट को कैप्शन में बिग बी ने लिखा है, सबसे पहले तो उन सभी से इसलिए माफी चाहता हूं, कि मैं अपना फोन खराब होने के चलते आपको समय से रिस्पांस नहीं दे सका, मेरा मोबाइल अचानक मिसबिहेव करने लगा और मैं आपको जवाब नहीं दे पा रहा था, आप सभी के प्रति मेरा हार्दिक आभार एवं स्नेह'.
T 5532 - My apologies first to all that have wished me for the 11th of October, my birthday, and not received a response from me .. my Mobile is suddenly misbehaving and I have not been able to respond ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 14, 2025
My gracious gratitude and affection ❤️🙏 to all pic.twitter.com/2H5zZbVozv
क्या बोले बिग बी के फैंस?
अब बिग बी के एक्स पोस्ट पर उनके फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक ने लिखा है, 'सर, आपके फोन ने कोई खराब व्यवहार नहीं किया, बस अमिताभ बच्चन जैसा आराम किया, आपके जन्मदिन के ट्रैफिक के बाद गैजेट्स को भी रिकवरी की जरूरत होती है'.
Hope you had an amazing Birthday sir..Wish you a belated Happy Birthday 😊😊 pic.twitter.com/WdHj21blIU
— Dipa Mukherjee (@DipuSpeaks01) October 14, 2025
दूसरे फैन ने लिखा है, 'एक महान व्यक्ति के जन्मदिन पर मोबाइल की बदतमीजी, शायद वह स्नेह की असीम मात्रा को समझ ही नहीं पाया, आपके अनुग्रहपूर्ण आभार के लिए एक सच्चा डिजिटल शहीद, महोदय'.
The audacity of a mobile to misbehave on the birthday of a legend. Perhaps it simply couldn't process the sheer volume of affection. A true digital martyr for your gracious gratitude, sir.
— Jason Frakk (@FrakkJason47117) October 14, 2025
एक और लिखता है, जन्मदिन की बधाई भेजी थी, उम्मीद थी एक 'लाइक' मिलेगा, आप तो ठहरे शहंशाह, कहां फुर्सत कि एक फैन का भी रिप्लाई मिलेगा, माफ किया आपको, क्योंकि आपके लाखों हैं, और हम जैसे तो करोड़ों में हैं, कौन किसको याद रखेगा.
कोई बात नहीं सिर 🙏 What great birthday gifts you received ☺️🙏 Many happy returns!
— Isabell (@isabellchen) October 14, 2025
No worries at all, tech glitches happen to the best of us! Wishing you a belated happy birthday and hoping your mobile gets back on track soon
— MrSV (@AaVa161) October 14, 2025
Sir, your phone didn’t misbehave , it just took Amitabh Bachchan-level rest.
— Out ho gaya bro (@Outhogayabro) October 14, 2025
Even gadgets need recovery after your birthday traffic 😁
जन्मदिन की बधाई भेजी थी, उम्मीद थी एक 'लाइक' मिलेगा.
— bhaktiSoul (@HariBhaktii) October 15, 2025
आप तो ठहरे शहंशाह, कहाँ फुर्सत कि एक फैन का भी रिप्लाई मिलेगा.
माफ़ किया आपको, क्योंकि आपके लाखों हैं,
और हम जैसे तो करोड़ों में हैं, कौन किसको याद रखेगा.
एक और फैन ने लिखा है, चिंता मत कीजिए, तकनीकी गड़बड़ियां हममें से अच्छे-अच्छों के साथ भी होती हैं, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और उम्मीद है कि आपका मोबाइल जल्द ही ठीक हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: WATCH: अमिताभ बच्चन देंगे फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' में आवाज, KBC 17 में हुआ खुलासा |

