ETV Bharat / entertainment

Alliance Winner: 'अलायंस' को मिला पहला विनर, 'चंदू चैंपियन' के डायरेक्टर की पत्नी ने जीती ट्रॉफी, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

'अलायंस' को अपना विनर मिल चुका है. सीजन 1 की विजेता मिनी माथुर हैं. उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की है.

Mini Mathur
मिनी माथुर (ANI)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : August 6, 2026 at 2:00 PM IST

|

Updated : August 6, 2026 at 2:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: ग्रैंड फिनाले में जबरदस्त सस्पेंस था क्योंकि फाइनलिस्ट इस खास टाइटल को जीतने के लिए कड़ी टक्कर दे रहे थे. आखिर में मिनी विनर बनीं, जबकि अली गोनी पहले रनर-अप और रूही दोसानी दूसरे रनर-अप रहीं. इस फाइनल शो में एक अनोखा फार्मेट देखने को मिला, जिसमें 16 सेलिब्रिटीज एक रहस्यमयी हेडक्वार्टर में दाखिल हुए और इसमें शारीरिक ताकत के साथ-साथ रणनीति पर भी उतना ही जोर दिया गया.

पूरे सीजन के दौरान, कंटेस्टेंट्स को कई तरह की फिजिकल चुनौतियों, मेंटल टास्क, बदलते अलायंस, हर हफ्ते होने वाली वोटिंग और अचानक आए ट्विस्ट का सामना करना पड़ा, जिससे हर एपिसोड अनप्रेडिक्टेबल बन गया. मिनी माथुर ने अपनी स्ट्रैटेजिक, समझदारी,फैसले लेने की क्षमता और लगातार अच्छे गेमप्ले से दर्शकों को प्रभावित किया.

उन्होंने दबाव में भी संयम बनाए रखा. फिनाले तक पहुंचने से पहले, मिनी को टॉप कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक अहम नॉकआउट चैलेंज में कुशल टंडन को हराना पड़ा, जबकि रूही दोसानी ने फाइनल की रेस में शामिल होने के लिए अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीता, और अली गोनी पहले ही फिनाले में अपनी जगह पक्की कर चुके थे.

फिनाले का सफर तब शुरू हुआ जब अली गोनी को 'एस ऑफ द वीक' चुना गया और उन्हें सीधे फ़िनाले में जगह मिल गई. बाकी बचे कंटेस्टेंट, जैसे मिनी माथुर, रूही दोसानी, नीति टेलर और कुशल टंडन, ने बची हुई दो जगहों के लिए आमने-सामने के सेमी-फाइनल चैलेंज में हिस्सा लिया. मिनी ने कुशल को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जबकि रूही ने नीति टेलर को हराया, जिससे मिनी, रूही और अली के बीच खिताबी मुकाबला तय हो गया.

कौन हैं मिनी माथुर?
मिनी माथुर एक जानी-मानी भारतीय टेलीविजन होस्ट, एक्ट्रेस, मॉडल और फिल्म मेकर कबीर खान की पत्नी हैं. उन्हें रियलिटी सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल' के कई सीन होस्ट करने और MTV इंडिया की पूर्व वीजे के तौर पर जाना जाता है.

मिनी ने एमटीवी इंडिया में वीजे के तौर पर अपना करियर शुरू किया और लोगों के बीच पॉपुलर हुई. उन्होंने हिट सिंगिंग कॉम्पिटिशन 'इंडियन आइडल' के कई सीज़न भी होस्ट किए. उन्होंने वेब सीरीज 'माइंड द मल्होत्राज' में काम किया और अपने किरदार के लिए तारीफें बटोरी हैं.

यह भी पढ़ें:

Last Updated : August 6, 2026 at 2:28 PM IST