अरिजीत सिंह के बाद प्रीतम ने भी लिया रिटायरमेंट?, कंपोजर के पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
पोस्ट में 'अलग तरह से जीने' को प्राथमिकता देने का जिक्र था. इस लाइन ने उनके रिटायरमेंट की अफवाहों को और हवा दे दी.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : June 15, 2026 at 5:15 PM IST
हैदराबाद: पॉपुलर संगीतकार और गायक प्रीतम चक्रवर्ती के बारे में नए सिरे से अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि उनके एक मिस्टीरियस सोशल मीडिया पोस्ट ने यह अफवाह फैला दी है कि वे मुख्यधारा के हिंदी फिल्म संगीत से विदा लेने की तैयारी कर रहे हैं. यह चर्चा सिंगर अरिजीत सिंह के प्ले बैक सिंगिंग से संन्यास लेने के एलान के कुछ महीनों बाद शुरू हुई है, जिससे फैंस ने दोनों घटनाओं की तुलना करना शुरू कर दिया है. प्रीतम के लंबे पोस्ट के एक हिस्से में 'अलग तरह से जीने' को प्राथमिकता देने का जिक्र था. इस लाइन ने उनके रिटायरमेंट की अफवाहों को और हवा दे दी.
14 जून को अपने 55वें जन्मदिन पर, प्रीतम ने इंस्टाग्राम पर कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा कीं और साथ ही प्राथमिकताओं में बदलाव और लंबे समय से रुके सपनों को पूरा करने के बारे में एक नोट भी लिखा है. हालांकि संगीतकार ने रिटायरमेंट का जिक्र नहीं किया, लेकिन कई फॉलोअर्स ने उनके इस बयान को कमर्शियल बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से ब्रेक लेने के संभावित संकेत के रूप में समझा.
एक पहले के इंटरव्यू में, प्रीतम ने खुलासा किया था कि अरिजीत सिंह के एलान ने उन्हें अपने ब्रेक लेने की प्लान पर दोबारा सोचने के लिए प्रेरित किया था. संगीतकार ने कहा कि वह लंबे समय से मुख्यधारा से दूर जाने का साहस जुटाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि अरिजीत ने बस अपने अंतर्ज्ञान का पालन किया और बिना किसी झिझक के यह निर्णय लिया.Dont say that
— closed account🫂 (@ASFAN_MAKKAR) June 14, 2026
Pritam da is taking retirement 😭
please explain pritam da pic.twitter.com/sUpyIcoAp5
जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए फैंस को धन्यवाद देते हुए, प्रीतम ने खुलासा किया कि वह आने वाले सालों को जीवन के एक अलग चरण को तलाशने के लिए समर्पित करना चाहते हैं.
If you were entering graduate/postgraduate studies or taking your first steps into the working world when Barfi! arrived. Life was beginning to get serious.
— Pritam Fan Club (PFC) (@PritamFC) June 13, 2026
But this album became one of the greatest of Hindi cinema and reminded us to slow down and feel ❤️❤️
'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैं हर किसी को व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं दे सकता, लेकिन मेरे प्रणाण स्वीकार करें. आज मैंने खुद को कुछ साल उपहार में देने का फैसला किया है ताकि मैं जीवन को एक अलग तरीके से जी सकूं. उन चीजों की भरपाई कर सकूं जो मैंने खो दी हैं'.
Why everyone is taking retirement hm kya ab selife maine le li aaj sune😭😭😭#pritam #AmaalMallik pic.twitter.com/P5wqUZiAm9
— AYUSHI (@ayushi91137) June 14, 2026
संगीतकार ने आगे कहा कि वे उन 'नए सफर' पर निकलने के लिए तैयार हैं जिन्हें सालों से टाला जा रहा था. उन्होंने कहा, 'मुख्यधारा में रहना एक शानदार अनुभव है, लेकिन मैं हमेशा से अनछुए रास्तों के बारे में अधिक उत्सुक रहा हूं'.
Happy Birthday, Pritam Chakraborty-da!
— बद्री ❤️ (@thokojei) June 14, 2026
You have woven our childhood together with the garland of your music; you gave us such wonderful songs that we can never forget.
Thank you from the bottom of my heart for that. ❤️#HappyBirthdayPritamChakraborty https://t.co/d9f31smcqU pic.twitter.com/VqzJ1Hg18m
फैंस रिटायरमेंट के बारे में क्यों बात कर रहे हैं?
पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में प्रीतम के संगीत जगत में भविष्य को लेकर सवालों की बाढ़ ला दी. कुछ ने पूछा कि क्या वह कुछ समय के लिए संगीत से ब्रेक लेने की योजना बना रहे हैं, जबकि अन्य ने सीधे तौर पर पूछा कि क्या वह बॉलीवुड संगीत से पूरी तरह संन्यास ले रहे हैं.
एक फैन ने अरिजीत सिंह के पहले के फैसले का हवाला देते हुए लिखा कि मुख्यधारा के संगीत से उनका एक और अलगाव एक युग का अंत होगा. अन्य लोगों ने संगीतकार से संगीत जगत न छोड़ने का आग्रह किया और भविष्य की फिल्म प्रोजेक्ट्स से उनकी संभावित अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त की.
क्या प्रीतम ने अपने संन्यास का एलान कर दिया है?
फिलहाल, प्रीतम ने संन्यास या मुख्यधारा के संगीत से विराम लेने के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. संगीतकार बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली संगीत निर्देशकों में से एक हैं, जो 'तुम ही हो बंधु', 'सुभानल्लाह' , 'केसरिया' और 'शायद' जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल, उनके जन्मदिन के पोस्ट ने किसी भी प्लान की पुष्टि करने के बजाय अटकलों को और हवा दी है.

