ETV Bharat / entertainment

Nupur Weds Stebin : 'दिल तू जान तू...' नूपुर की संगीत में मां के साथ कृति ने दिया इमोशनल परफॉर्मेंस

संगीत नाइट में कृति ने भोजपुरी गाने लॉली पॉप पर एनर्जेटिक डांस किया.

नूपुर सेनन की संगीत
नूपुर सेनन की संगीत (Source : Instagram Nupur Sanon)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 10, 2026 at 12:07 PM IST

|

Updated : January 10, 2026 at 12:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर : झीलों की नगरी उदयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी ने ग्लैमर और जश्न का माहौल बना दिया है. उदयसागर झील के बीच स्थित लग्जरी रैफल्स होटल में चल रहे इस हाईप्रोफाइल वेडिंग फंक्शन ने पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. शुक्रवार से पारंपरिक रस्मों की शुरुआत हो चुकी है. हल्दी सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर मस्ती की. इस दौरान कृति सेनन अपनी बहन नूपुर और मां के साथ डांस करती नजर आईं. वहीं, दुल्हन नूपुर भी खुशियों में झूमती दिखीं.

शनिवार को मेहंदी का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए होटल परिसर को अलग-अलग थीम पर सजाया गया है. झील के बीच रोशनी, फूलों और म्यूजिक के साथ होटल किसी ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन से कम नहीं लग रहा. रविवार को दिन में नूपुर और स्टेबिन बेन सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी है. होटल के आसपास अतिरिक्त सिक्योरिटी तैनात की गई है. परिवार के सदस्यों के अलावा किसी को भी फोटो या वीडियो लेने की अनुमति नहीं है.

पढ़ें. उदयपुर में कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी के फंक्शन शुरू, 11 को स्टेबिन बेन संग लेंगी 7 फेरे

होटल स्टाफ को भी सभी कार्यक्रमों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए हैं. इस शादी में बॉलीवुड, टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सितारों के शामिल होने की संभावना है. टीवी एक्टर हुसैन कुवाजरवाला पहले ही उदयपुर पहुंच चुके हैं. वहीं, कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर भी शादी में शामिल होने आए हैं, जिन्हें हाल ही में कृति और उनके परिवार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था.

छोटी बहन की शादी के जश्न में कृति सेनन का उत्साह और खुशी देखते ही बन रही है. शादी से पहले शुरू हुए हल्दी और संगीत समारोहों में कृति ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई उनकी मस्ती और एनर्जी का दीवाना हो गया. सोशल मीडिया पर सामने आए इनसाइड वीडियो और तस्वीरें बता रही हैं कि नुपुर और स्टेबिन की शादी का हर पल खास और यादगार है.

पढ़ें. नूपुर सेनन की शादी के लिए उदयपुर पहुंचा परिवार, कृति सेनन भी आई नजर, ये रहेगा वैवाहिक कार्यक्रम

हल्दी सेरेमनी में पूरा माहौल पीले रंग की रौनक से सराबोर नजर आया. दूल्हे स्टेबिन बेन येलो कुर्ता-पायजामा पहनकर ढोल की थाप पर थिरकते दिखाई दिए. वहीं, दुल्हन नूपुर येलो लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं. हल्दी के इस फंक्शन में नूपुर और स्टेबिन ने एक-दूसरे के साथ जमकर डांस किया और खुशी के इस पल को पूरी तरह एंजॉय किया.

संगीत सेरेमनी की बात करें तो यहां कृति सेनन ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए. छोटी बहन की शादी में कृति ने भोजपुरी गाने लॉली पॉप पर ऐसा एनर्जेटिक डांस किया कि माहौल पूरी तरह झूम उठा. मंच पर उनके साथ अभिनेता वरुण शर्मा भी नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री और मस्ती भरे डांस मूव्स ने संगीत की शाम को और भी यादगार बना दिया.

Last Updated : January 10, 2026 at 12:25 PM IST