ETV Bharat / entertainment

'ऑब्सेशन' कुछ भी नहीं, ये हैं दुनिया की 5 सबसे हॉरर फिल्में, एक भी देख ली तो गए काम से, IMDb ने दी टॉप रेटिंग

फिल्म 'ऑब्सेशन' अपने बजट से 100 गुना से ज्यादा कमाई कर चुकी है. IMDb ने इसे 8.2 रेटिंग दी है

Obsession and More Horrer Movies
ऑब्सेशन और हॉरर फिल्में (Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : June 3, 2026 at 5:13 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: इस वक्त हॉरर-थ्रिलर फिल्मों की दुनिया में हालिया रिलीज साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) का खुमार छाया हुआ है. यह फिल्म अपने बजट से 100 गुना से ज्यादा कमाई कर चुकी है. IMDb ने इसे 8.2 रेटिंग दी है और भारत में इस फिल्म की खूब चर्चा भी हो रही है. फिल्म भारत में खूब कमाई कर रही है. फिल्म बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आने वाली है. इससे पहले बात करेंगे उन हॉरर-थ्रिलर और साइकोलॉजिकल फिल्मों की जिन्हें देखने के बाद दर्शकों की चीख निकल गई थी.

साइको (1960) -रेटिंग 8.5

IMDb के अनुसार साल 1960 में रिलीज हुई अमेरिकन हॉरर फिल्म साइको सबसे ज्यादा डरावनी फिल्म है, क्योंकि हॉरर फिल्मों की लिस्ट में इसे सबसे ज्यादा 8.5 रेटिंग मिली है. इस फिल्म का निर्देशन अल्फ्रेड हिचकॉक ने किया है. फिल्म 1959 में आए रॉबर्ट ब्लोच के एक उपन्यास और सीरियल किलर एड गेइन की असल घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म अपनी चौंकाने वाली कहानी और सबसे डरावने 'शावर सीन' (नहाते समय हत्या) के लिए सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर मानी जाती है. यह फिल्म हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

द शाइनिंग (1980)- रेटिंग 8.4

स्टेनली कुब्रिक के निर्देशन में बनी मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म द शाइनिंग 1980 में रिलीज हुई थी.स्टेनली ने उपन्यासकार डायने जॉनसन के साथ मिलकर इस फिल्म को लिखा था. यह स्टीफन किंग के 1977 के उपन्यास पर आधारित है और इसमें जैक निकोलसन , शेली डुवैल , डैनी लॉयड और स्कैटमैन क्रॉथर्स ने अभिनय किया है. फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के पागलपन की ओर बढ़ते कदम को दर्शाती है, जो शराब की लत से उबर रहा है और एक महत्वाकांक्षी उपन्यासकार है. वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक पहाड़ी रिसॉर्ट होटल में नौकरी करता है, जहां अजीबोगरीब हरकते करने लगता है. IMDb ने इसे 8.4 रेटिंग से नवाजा है और यह फिल्म प्राइम वीडियो पर बेस्ड है.

द सिक्स्थ सेंस (1999)- रेटिंग 8.2

अमेरिकी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म द सिक्स्थ सेंस (1999) को एम. नाइट श्यामलन ने लिखा और निर्देशित किया है. इसमें ब्रूस विलिस एक बाल मनोवैज्ञानिक की भूमिका में हैं, जिसका मरीज (हेली जोएल ओसमेट) दावा करता है कि वह मरे हुए लोगों से बात कर सकता है. इस फिल्म का क्रेज आज भी सिनेप्रमियों के बीच में है. IMDb ने इस फिल्म को 8.2 रेटिंग दी है और भारत में इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

'द एक्सोरसिस्ट' (1973) रेटिंग 8.1

हो सकता है कि आप इस बात से सहमत न हों कि 'द एक्सोरसिस्ट' अब तक की सबसे डरावनी फिल्म है. विलियम फ्रीडकिन की इसी नाम के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म, एक ऐसे बच्ची की कहानी है, जिस पर भूत का साया है और उसे भगाने की कोशिश की गई है. यह फिल्म अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली आर-रेटेड हॉरर फिल्म है और ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित होने वाली पहली फिल्म थी (इसे नौ अन्य नामांकन मिले और इसने दो पुरस्कार जीते, लेकिन अपनी आलोचनात्मक और कमर्शशियल सक्सेस के अलावा, यह फिल्म पूरे देश में फैली दहशत के लिए भी जानी जाती है, जिसमें इसके विवादास्पद कंटेट को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों से लेकर दर्शकों में मतली और बेहोशी की घटनाएं शामिल हैं. IMDb ने इसे 8.1 रेटिंग दी है. फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

द कॉन्ज्यूरिंग (2013)- रेटिंग 7.5

द कॉन्ज्यूरिंग से जेम्स वान ने हॉरर फिल्मों के टॉप मेकर्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है. उन्होंने सॉ, डेड साइलेंस, इनसिडियस जैसी फिल्में भी बनाई हैं और ये सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. वॉरेन, जो एमिटीविल हॉरर फिल्मों (जिसका द कंज्यूरिंग 2 में भी एक हिस्सा था) को प्रेरित करने वाले शॉकिंग मामले पर अपने काम के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, का किरदार पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा ने निभाया है, जिन्होंने प्रभावी जंप स्केयर और रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों को दिखाया है. वान और उनके को-एक्टर्स ने मिलकर इस हॉरर फिल्म से दर्शकों के पसीने छुड़ा दिए थे. IMDb ने इसे 7.5 रेटिंग दी है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और यूट्यूब पर भी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

बजट 7 करोड़, कमाई 100 गुना से ज्यादा, इस हॉरर फिल्म ने हॉलीवुड हिला डाला, जानें कैसे बॉलीवुड पर भी मंडराया संकट?