ETV Bharat / education-and-career
SSC GD Constable Bharti 2026: 10वीं पास को मिलेगा मौका 25,487 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू
SSC ने जीडी कांस्टेबल भर्ती के पदों की राज्यवार सूची जारी कर दी है. अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Published : December 11, 2025 at 1:59 PM IST
हैदराबाद: केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न केंद्रीय पुलिस बलों में कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट [ssc.gov.in](https://ssc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जा सकती है, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
एसएससी ने फोर्स वाइज रिक्तियों का भी विवरण जारी किया है. इसके अनुसार, CISF में 14,595 पद, CRPF में 5,490 पद, BSF में 616 पद, SSB में 1,764 पद, ITBP में 1,293 पद, AR में 1,706 पद और SSF में 23 पद भरे जाएंगे. इस फोर्स वाइज जानकारी से उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया और अवसरों की पूरी जानकारी मिल सकेगी.
- इन पदों में से 23467 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.
- महिला अभ्यर्थियों के लिए 2020 पद आरक्षित हैं.
- फोर्स के अनुसार किस राज्य में कितने पदों पर भर्ती होगी इसकी जानकारी नीचे दी जा रही नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं.
SSC GD Constable Force & State Wise Bharti 2026
SSC GD Constable 2026 Application Form Link
एसएससी जीडी पदों पर आवेदन के लिए पात्रता
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या मैट्रिक पास होना अनिवार्य है. आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच रखी गई है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
आवेदन कैसे करें
सबसे पहले उम्मीदवार [ssc.gov.in](https://ssc.gov.in) पर जाएं और होम पेज पर मौजूद Apply लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म खोलें. यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन कर अन्य सभी विवरण भरें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें. अंत में भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 युवाओं के लिए केंद्रीय पुलिस बलों में नौकरी पाने का महत्वपूर्ण अवसर है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंड और नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. समय पर आवेदन करने से वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- CBSE ने कक्षा 6 से 8 तक स्किल एजुकेशन अनिवार्य किया, छात्रों-शिक्षकों के लिए क्या बदलाव होंगे? जानें

