ETV Bharat / education-and-career

स्नातक पास युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती: बस परीक्षा पास करो और पाओ सरकारी नौकरी, नहीं देनी होगा टाइपिंग टेस्ट

रेलवे भर्ती की यह खबर देश भर के लाखों सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

RRB NTPC 2026 Graduate Recruitment
रेलवे में भर्ती. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : October 11, 2026 at 4:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC–Graduate) के लिए 3,548 स्नातक स्तरीय पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चार श्रेणियों के पदों को शामिल किया गया है. जिनमें. चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट शामिल हैं.

कुल 3,548 रिक्तियों में से, सबसे अधिक 2,750 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए हैं. इसके बाद सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 371, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए 300 और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए 127 पद निर्धारित किए गए हैं. इन पदों पर सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत शुरुआती मूल वेतन दिया जाएगा.

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के पद के लिए पे-लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये प्रति माह का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा, जबकि अन्य तीन श्रेणियों के पदों के लिए पे-लेवल 5 के तहत 29,200 रुपये प्रति माह का शुरुआती मूल वेतन निर्धारित है. लागू होने वाले भत्ते और सेवा शर्तें संबंधित नियमों के अनुसार तय की जाएंगी.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर है, जबकि आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तारीख 9 नवंबर से 18 नवंबर के बीच तय की गई है.

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. उन्हें पद के अनुसार तय की गई अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा. इस भर्ती के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित और पात्र श्रेणियों के लिए तय नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

इस भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए नियमों के अनुसार आरक्षण, आयु सीमा में छूट, लिखने के लिए सहायक और अतिरिक्त समय का लाभ भी प्रदान किया गया है. योग्य ग्रेजुएट उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, अपने पसंदीदा पदों की आवश्यकताओं की जांच करें और तय समय सीमा के भीतर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें.

चयन प्रक्रिया के तहत पहले चरण का कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT), दूसरे चरण का CBT और उसके बाद आवश्यकतानुसार दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल है. अंतिम चयन पूरी तरह से मेरिट और तय पात्रता शर्तों को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा.

केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026 के तहत एक और बड़ा प्रावधान यह है कि जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए कंप्यूटर-आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) से छूट दी गई है. हालांकि, उम्मीदवारों से बेसिक कंप्यूटर और टाइपिंग में दक्षता होने की उम्मीद की जाती है, जिसका मूल्यांकन अधिसूचना में निर्दिष्ट किए गए अनुसार, नौकरी जॉइन करने के बाद किया जाएगा.

नोटः उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना, रिक्तियों का विवरण, पात्रता मानदंड और भर्ती से जुड़े अन्य अपडेट के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

(Input-ANI)

इसे भी पढ़ेंः