ETV Bharat / education-and-career
RRB Group D Recruitment: रेलवे ने बदली आवेदन की तिथि, 22,000 पदों के लिए इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया
ताजा अपडेट के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया अब 21 जनवरी के बजाय 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी.

Published : January 20, 2026 at 1:27 PM IST
हैदराबाद: भारतीय रेलवे की ओर से ग्रुप डी के लगभग 22 हजार पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया की आवेदन तिथियों में बदलाव किया गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस संबंध में नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पहले जहां ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से शुरू होने थे, अब उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 से आवेदन कर सकेंगे. रेलवे की इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब कुछ अतिरिक्त दिनों का समय मिल गया है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.
बदली गई अहम तारीखें
आरआरबी द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार—
- शॉर्ट नोटिफिकेशन: 19 जनवरी 2026
- विस्तृत नोटिफिकेशन: 30 जनवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे में विभिन्न ग्रुप डी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं
- पॉइंट्समैन
- ट्रैक मेंटेनर
- असिस्टेंट
- असिस्टेंट लोको शेड
- असिस्टेंट ऑपरेशंस
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास आईटीआई प्रमाणपत्र या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
ऑफिशियल नोटिस पढ़ने के लिए डायरेक्ट लिंक
आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं—
- आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं
- 31 जनवरी 2026 से आवेदन लिंक सक्रिय होगा
- लिंक पर क्लिक कर पद का चयन करें
- आवश्यक विवरण भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी. इसमें सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- सोना-चांदी हुए आउट ऑफ कंट्रोल! 48 घंटे में ₹32,000 उछली चांदी, सोने ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

