ETV Bharat / education-and-career
OSSSC भर्ती 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए निकली वैकेंसी... 81,100 रुपये तक मिलेगी सैलरी
फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और एक्साइज कॉन्स्टेबल पद पर सरकारी नौकरी पाने का मौका है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है.

Published : January 8, 2026 at 2:10 PM IST
हैदराबाद: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने FE एवं CC विभाग और एक्साइज विभाग में विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और एक्साइज कॉन्स्टेबल के कुल 1,518 पद भरे जाएंगे.
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. आयोग ने पहले 24 दिसंबर 2025 को शॉर्ट नोटिस और 30 दिसंबर 2025 को डिटेल नोटिफिकेशन जारी किया था.
इन पदों पर निकली भर्ती
FE और CC विभाग में फॉरेस्टर के 47 पद और फॉरेस्ट गार्ड के 896 पद भरे जाएंगे. वहीं, एक्साइज विभाग में 575 एक्साइज कॉन्स्टेबल के पद उपलब्ध हैं. इस प्रकार कुल 1,518 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.

योग्यता और आयु सीमा
फॉरेस्टर पद के लिए उम्मीदवार का +2 साइंस पास होना आवश्यक है, साथ ही बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए। फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है. एक्साइज कॉन्स्टेबल पद के लिए +2 या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी. फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष, जबकि एक्साइज कॉन्स्टेबल के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा. फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए पे लेवल-1 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह सैलरी निर्धारित की गई है. वहीं, एक्साइज कॉन्स्टेबल को पे लेवल-4 के अंतर्गत 19,900 से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा.
यह भर्ती विशेष रूप से 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो सरकारी सेवा में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी शर्तों को पूरा करें.
यह भी पढ़ें- अगर आप भी हैं बेरोजगार…तो सरकार दे रही है ₹12,000 भत्ता, ऐसे करें आवेदन

