ETV Bharat / education-and-career

काशी विद्यापीठ में हॉस्टल एलॉटमेंट डेट तय; 9 जनवरी से होंगे सेमेस्टर एग्जाम

वाराणसी के काशी विद्यापीठ में हॉस्टल आवंटन के लिए 7 जनवरी तक स्लिप जमा कर सकते हैं. वहीं सेमेस्टर परीक्षा 9 जनवरी से शुरू होगी.

MAHATMA GANDHI KASHI VIDYAPEETH
काशी विद्यापीठ वाराणसी. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 2:09 PM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 4:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों के पास हॉस्टल एलॉट कराने का मौका है. जी हां, जिन नये छात्रों ने आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास में रूम के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन किया है. इन विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो सकता है.

विद्यापीठ की सूचना के मुताबिक वे सभी छात्र गृहपति कार्यालय से अपना छात्रावास शुल्क स्लिप लेकर 7 जनवरी तक जमा करके रूम आवंटित करा सकते है.

बता दे कि 6 और 7 जनवरी तक छात्रावास का शुल्क रसीद की छायाप्रति और छात्रावास अनुमति पत्र छात्रावास कार्यालय में अवश्य जमा करना है. इसके बाद नये व पुराने आवासित छात्रों का रूम 8 जनवरी को किया जाएगा.

इसी क्रम में मनोविज्ञान विभाग एम.ए. तृतीय सेमेस्टर एवं पी.जी. डिप्लोमा इन म्यूजिक थेरिपी द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं 6 जनवरी से शुरू होंगी. विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि कक्षाएं समय सारिणी के अनुसार संचालित होंगी.

9 जनवरी से शुरू होगी सेमेस्टर परीक्षा

हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग में एम.ए. हिन्दी के विषम सेमेस्टर की परीक्षा 9 से 22 जनवरी तक होगी. एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 9 से 21 जनवरी तक एवं प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 10 से 22 जनवरी तक आयोजित है. विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने बताया कि उक्त सभी परीक्षाएं अपराह्न 2 से 4 बजे तक होंगी.

प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 29 जनवरी को

बताते चले कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग, डॉ. विभूति नारायण सिंह परिसर, गंगापुर में संचालित पी.जी. डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एण्ड योग के प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित है.

चिकित्सा विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. पीताम्बर दास ने बताया कि परीक्षा सुबह 9 बजे से योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग में होगी. संकायाध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा में विद्यार्थियों को अपनी प्रेक्टिकल फाइल एवं पोस्टर के साथ उपस्थ्ति होना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें - राज्यपाल ने बताई लिव इन रिलेशन की हकीकत, कहा-आम खाने के बाद लोग फेंक देते हैं गुठलियां, बेटियां रहें सावधान

Last Updated : January 3, 2026 at 4:24 PM IST