ETV Bharat / education-and-career

KVS में निकलीं 15000 नौकरियां, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ? जानें वेतन, पात्रता और लास्ट डेट

KVS और CBSE ने 2025 भर्ती अभियान के लिए एक अधिसूचना जारी की है. आधिकारिक सूचना के अनुसार कुल 14,967 पद उपलब्ध हैं.

KVS
KVS में निकलीं 15000 नौकरियां (फाइल फोटो)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : November 17, 2025 at 7:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 भर्ती अभियान के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए 14,000 से अधिक रिक्तियों की घोषणा की गई है.

13 नवंबर को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार कुल 14,967 पद उपलब्ध हैं और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन रिक्तियों में असिस्टेंट कमिशनर, प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, प्रशासनिक अधिकारी, मल्टी-टास्किंग स्टाफ, असिस्टेंट इंजीनियर, स्टेनोग्राफर ग्रेड- I और कई अन्य पद शामिल हैं.

इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित पदों के लिए आवश्यक योग्यता और पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा. एग्जाम करने के बाद उम्मीदवार शिक्षक के रूप में शामिल हो सकते हैं और बाद में प्रमोशन के माध्यम से वह वाइस-प्रिंसिपल या प्रिंसिपल जैसे वरिष्ठ पदों पर आगे बढ़ सकते हैं.

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि चयनित उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी तैनात किया जा सकता है और स्टेशन या क्षेत्र में परिवर्तन के अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा.

भर्ती से संबंधित अहम तारीखें

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट: 14 नवंबर 2025
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन समाप्त: 4 दिसंबर 2025
  • फीस पेमेंट करने की डेट: 14 नवंबर 2025
  • फीस भरने की लास्ट डेट: 4 दिसंबर 2025

प्रधानाचार्य के लिए पात्रता और वेतन

पे स्केल: वेतन मैट्रिक्स में लेवल-12 (78800-209200 रुपये)

आयु सीमा: मिनिमम 35 साल और अधिकतम 50 वर्ष

आवश्यक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री.
  • NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ बी.एड में ग्रेजुएशन डिग्री.

पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों के लिए

  • पे स्केल: वेतन मैट्रिक्स में लेवल-8 (47600-151100 रुपये)
  • आयु सीमा: 40 वर्ष से अधिक नहीं

आवश्यक योग्यता
(क) NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंटिग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स, जिसमें बी.एड. सहित कुल मिलाकर कम से कम 50 फीसदी अंक हों. CBSE, KVS और NVS की ओर से केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति में विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है.

पदों का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे इस भर्ती से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही विजिट करें.

कहां और कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार ctet.nic.in या kvsangathan.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए होमपेज पर उपलब्ध KVS आवेदन पत्र 2025 लिंक पर क्लिक करें. नए पेज पर, अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें,

इसके बाद अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें और अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें, फॉर्म जमा करें और रिफ्रेंस पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लिए लिए स्टेट कॉर्डिनेटरों की भर्ती शुरू, मंथली तनख्वाह मिलेगी 75000 रुपए