ETV Bharat / education-and-career

KVS में 2499 पदों पर भर्ती, सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका

ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर 2025 से होंगे.आवेदन की आखिरी तारीख 26 दिसंबर 2025 है.परीक्षा 15 फरवरी को होगी.

Etv Bharat
KVS में 2499 पदों पर भर्ती (KVS फाइल फोटो)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : December 13, 2025 at 4:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan – KVS) ने सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर दी है. संगठन ने 2499 पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्तियां प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी और विभिन्न अन्य पदों के लिए हैं. इससे पहले KVS ने 9921 पदों पर भर्ती निकाली थी.

कौन-कौन से और कितने पद हैं?
कुल 2499 पदों में 1712 सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) के लिए रखे गए हैं, जबकि 525 एससी और 262 एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. प्रमुख पदों और रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है:

  • प्रिंसिपल: 157
  • वाइस प्रिंसिपल: 125
  • पीजीटी (हिंदी): 67
  • पीजीटी (अंग्रेजी): 94
  • पीजीटी (भौतिकी): 138
  • पीजीटी (रसायन विज्ञान): 128
  • पीजीटी (गणित): 49
  • पीजीटी (जीवविज्ञान): 74
  • टीजीटी (अंग्रेजी): 258
  • टीजीटी (हिंदी): 79
  • टीजीटी (विज्ञान): 143
  • टीजीटी (गणित): 307
  • टीजीटी (सामाजिक अध्ययन): 253
  • वित्त अधिकारी: 5
  • अनुभाग अधिकारी: 6
  • सहायक अनुभाग अधिकारी: 107
  • वरिष्ठ सचिवालय सहायक: 179
  • कनिष्ठ सचिवालय सहायक: 49

केवल विभागीय भर्ती
यह भर्ती विभागीय भर्ती है, जिसका अर्थ है कि केवल KVS में पहले से कार्यरत कर्मचारी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. नए उम्मीदवार सीधे आवेदन नहीं कर सकते.

सैलरी और भत्ते कितने मिलेंगे?
वेतन 7वें वेतन आयोग के मुताबिक पे-लेवल पर मिलेगा.हर पद का अलग-अलग लेवल है. सैलरी के अलावा HRA, DA और बाकी सरकारी भत्ते भी मिलेंगे. पूरी डिटेल बाद में आएगी, लेकिन KVS की सैलरी हमेशा अच्छी होती है.

आवेदन कैसे और कब तक करें?
केंद्रीय विद्यालय संगठन में निकली भर्तियों के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होंगे.इसके लिए आवेदन kvsangathan.nic.in पर किया जा सकेगा.ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर 2025 से होंगे.आवेदन की आखिरी तारीख 26 दिसंबर 2025 है.परीक्षा 15 फरवरी को होगी.

उम्मीदवारों के लिए सुझाव

  • आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें.
  • निर्धारित समय से पहले आवेदन करें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके.
  • नोटिफिकेशन में बताए गए पात्रता मानदंड और विभागीय नियमों का ध्यान रखें.
  • अपनी तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए समय पर अध्ययन करना आवश्यक है.

यह भर्ती उन कर्मचारियों के लिए सुनहरा अवसर है जो KVS में कार्यरत हैं और अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं. 2499 पदों पर होने वाली यह भर्ती सरकारी नौकरी का स्थिर और सुरक्षित अवसर प्रदान करती है.

यह भी पढ़ें- SSC GD Constable Bharti 2026: 10वीं पास को मिलेगा मौका 25,487 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू