ETV Bharat / education-and-career

Railway Group D के 22 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती, लेवल-1 के लिए मिली मंजूरी

रेलवे में ग्रुप डी के 22,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिली. 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा.

Etv Bharat
सांकेतिक फोटो (file Photo)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : December 15, 2025 at 3:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेल मंत्रालय ने ग्रुप डी (लेवल-1) के अंतर्गत 22,000 से अधिक पदों पर नई भर्ती को मंजूरी दे दी है. इस भर्ती के तहत इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ट्रैफिक और सिग्नल एंड टेलीकॉम विभागों में कुल 11 श्रेणियों के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

सबसे अधिक पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिनकी संख्या करीब 11,000 है. इसके अलावा प्वाइंट्समैन-बी, असिस्टेंट (ब्रिज), असिस्टेंट (ट्रैक मशीन), असिस्टेंट (टीआरडी), असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पद भी शामिल हैं.

कितने पद पर कितनी वैकेंसी?

पद का नामडिपार्टमेंटअप्रूव्ड वैकेंसी
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन)इंजीनियरिंग600
असिस्टेंट (ब्रिज)इंजीनियरिंग600
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IVइंजीनियरिंग11,000
असिस्टेंट (पी-वे)इंजीनियरिंग300
असिस्टेंट (टीआरडी)इलेक्ट्रिकल800
असिस्टेंट लोको शेडइलेक्ट्रिकल200
असिस्टेंट ऑपरेशंसइलेक्ट्रिकल500
असिस्टेंट (टीएल एंड एसी)इलेक्ट्रिकल500
असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू)मैकेनिकल1000
प्वाइंट्समैन-बीट्रैफिक5,000
असिस्टेंट (एस एंड टी)एस एंड टी1500
कुल---22,000

रेलवे बोर्ड के अनुसार, इस भर्ती में अलग-अलग जोन को पद आवंटित किए जा चुके हैं. पूर्व मध्य रेलवे में 993 पद और दक्षिण पूर्व रेलवे में 1199 पद शामिल किए गए हैं. मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. संभावना है कि भर्ती का विज्ञापन दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा.

आरआरबी
आरआरबी ग्रुप डी नई वैकेंसी 2025 नोटिस (आरआरबी)

योग्यता और आयु सीमा
ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. आईटीआई अब आवश्यक योग्यता नहीं है. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा—

  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

पीईटी के तहत पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन के साथ समान दूरी तय करनी होगी. इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ भी शामिल होगी.

यह भी पढ़ें- KVS में 2499 पदों पर भर्ती, सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका