ETV Bharat / education-and-career
एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां चेक करें पूरी डिटेल
इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरवायु 2027 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 फरवरी 2026 है.

Published : January 14, 2026 at 2:21 PM IST
|Updated : January 14, 2026 at 3:17 PM IST
हैदराबाद: अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निवीर वायु INTAKE 01/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. देशसेवा का यह सुनहरा अवसर अविवाहित लड़कों और लड़कियों के लिए खुला है. इच्छुक उम्मीदवार 1 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर आवेदन कर सकते हैं.
मुख्य डिटेल्स और आवेदन की प्रक्रिया
भारतीय वायुसेना के इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा. आवेदन की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2026 है, जबकि लिखित परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी.
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 21 वर्ष तक मान्य होगी. पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर है, जबकि नॉर्थ-ईस्ट और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह 147 सेंटीमीटर मान्य है.
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी. पुरुषों के लिए समय सीमा 7 मिनट, जबकि महिलाओं के लिए 8 मिनट है. इसके अलावा पुश-अप, सिट-अप और स्क्वैट्स में भी परीक्षा देनी होगी.
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों ने 10+2 या समकक्ष परीक्षा में मैथ, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों. वैकल्पिक रूप से, मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या IT में तीन साल का डिप्लोमा या दो साल का वोकेशनल कोर्स भी मान्य होगा.
कैसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: iafrecruitment.edcil.co.in
- News सेक्शन में “Online Registration For AGNIVEER VAYU INTAKE 01/2027” टैब पर क्लिक करें.
- नया पंजीकरण करने के लिए Register Here पर क्लिक करें और नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें.
- OTP वेरिफिकेशन के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- लॉगइन करके व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य आवश्यक डिटेल्स भरें.
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें. फाइनल सबमिशन के बाद प्रिंट आउट निकाल लें.
ऑनलाइन आवेदन के दौरान कैंडिडेट्स को 550 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा. इसके बिना आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा. भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है.
भर्ती का नोटिफिकेशन: अग्निवीरवायु 2027 भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें- UPSC ने परीक्षा केंद्रों पर AI-बेस्ड चेहरा प्रमाणीकरण को किया अनिवार्य

