ETV Bharat / education-and-career

पुलिस कांस्टेबल और पुलिस सब इंस्पेक्टर के 13591 पदों पर निकली भर्ती, कल तक करें आवेदन

गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पीएसआई एंड कॉन्स्टेबल के 13591 पदों पर भर्ती निकली है. योग्य उम्मीदवार 23 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

Etv Bharat
सांकेतिक फोटो (file photo)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : December 22, 2025 at 2:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: गुजरात पुलिस में नौकरी का सपना संजोए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (Gujarat Police Recruitment Board) ने PSI और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 13,591 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट [ojas.gujarat.gov.in](https://ojas.gujarat.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है.

क्वालिफिकेशन और आयु सीमा
गुजरात पुलिस के पीएसआई पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है. वहीं, कांस्टेबल पद के लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले [ojas.gujarat.gov.in](https://ojas.gujarat.gov.in) पर जाएं.
  • होमपेज पर “Gujarat Police PSI Constable Recruitment 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मोबाइल पर प्राप्त होंगे.
  • आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.

सेलेक्शन प्रोसेस
गुजरात पुलिस में चयन तीन चरणों में होगा. सबसे पहले उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PST) किया जाएगा. इन दोनों में सफल उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा के लिए पात्र होंगे. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और अंत में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी.

सैलरी और भत्ते
पीएसआई पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये मासिक सैलरी मिलेगी. कांस्टेबल के लिए सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक निर्धारित की गई है. इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और लाभ भी मिलेंगे.

गुजरात पुलिस भर्ती 2025 युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने पुलिस अधिकारी बनने के सपनों को साकार करें.

यह भी पढ़ें- विदेशी यूनिवर्सिटीज आने से विदेशी मुद्रा का खत्म होगा संकट, रिपोर्ट का दावा 113 बिलियन US डॉलर बचा सकेगा भारत
यह भी पढ़ें- KVS में 2499 पदों पर भर्ती, सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका f