ETV Bharat / education-and-career
IHM हमीरपुर में दाखिले का सुनहरा अवसर, होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने का बेहतरीन मौका
आईएचएम के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने बताया, संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार शानदार रहा है. देश की नामी होटल और हॉस्पिटैलिटी कंपनियां में प्लेसमेंट.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : July 8, 2026 at 2:52 PM IST
हमीरपुर: होटल प्रबंधन, हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) हमीरपुर ने सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. संस्थान का कहना है कि तेजी से बढ़ते हॉस्पिटैलिटी उद्योग में रोजगार की अपार संभावनाओं को देखते हुए यह युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है.
आईएचएम हमीरपुर में दाखिला प्रारंभ
हमीरपुर के एडीसी एवं आईएचएम के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने बताया कि, "विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट ihmhamirpur.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए 9817493382 और 9418622786 पर भी संपर्क किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि आईएचएम हमीरपुर ने होटल प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और आज यह प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में गिना जाता है."

कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने बताया कि, संस्थान में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए तीन वर्षीय बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन संचालित की जाती है. इस डिग्री को नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी), नोएडा और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) संयुक्त रूप से प्रदान करते हैं. इसके अलावा संस्थान में क्राफ्ट्समैनशिप कोर्स इन फूड प्रोडक्शन एंड पेटिसरी (CCCFPP) और डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस (DFBS) भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाता है.
आईएचएम हमीरपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानवदार
अभिषेक गर्ग ने बताया कि, "आईएचएम हमीरपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार शानदार रहा है, हर वर्ष देश की नामी होटल और हॉस्पिटैलिटी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए संस्थान पहुंचती हैं. इस वर्ष भी द ओबरॉय, ताज होटल, विवांता बाय ताज, रास होटल, गोलकोंडा होटल, गोल्डन ट्यूलिप जालंधर, होटल पार्क एस्टीक पुणे, मैकडोनाल्ड, बीकानेरवाला, त्रिनेत्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने छात्रों का चयन किया. इन कंपनियों ने मैनेजमेंट ट्रेनी, सुपरवाइजरी लेवल, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस, फूड प्रोडक्शन और बैंक्वेट सेल्स जैसे विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए और आकर्षक वेतन पैकेज के साथ रोजगार के प्रस्ताव दिए. अंतिम वर्ष के 92 विद्यार्थियों में से 82 छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया और सभी 82 छात्रों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से जॉब ऑफर प्राप्त हुए, यह संस्थान की गुणवत्ता, प्रशिक्षण व्यवस्था और उद्योग में उसकी मजबूत साख का प्रमाण है."

देश-विदेश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी उद्योग में संस्थान के छात्र
कार्यकारी प्रधानाचार्य ने बताया, स्थापना के पिछले 15 वर्षों में आईएचएम हमीरपुर से करीब 950 विद्यार्थियों ने तीन वर्षीय डिग्री, 441 विद्यार्थियों ने फूड प्रोडक्शन क्राफ्ट्समैनशिप कोर्स और 263 विद्यार्थियों ने फूड एंड बेवरेज सर्विस डिप्लोमा सफलतापूर्वक पूरा किया है. संस्थान के पूर्व विद्यार्थी आज देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटल, रिसॉर्ट, क्रूज, एयरलाइन, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग में उच्च पदों पर सेवाए दे रहे हैं. संस्थान के पूर्व विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर नई बुलंदियों को छू रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अब सिर्फ वेतन नहीं, करोड़ों की सुरक्षा भी, बिजली बोर्ड के 43 हजार कर्मचारी-पेंशनरों को मिला बड़ा तोहफा!
ये भी पढ़ें: योग्य अभ्यर्थी को केवल FIR दर्ज होने पर नियुक्ति देने से नहीं किया जा सकता इनकार- हाईकोर्ट

