ETV Bharat / business

सन फार्मा ने अमेरिकी सरकार के साथ किया ऐतिहासिक समझौता; सस्ती दरों पर दवाएं कराएगा उपलब्ध

सन फार्मा अमेरिकी सरकार के साथ हुए समझौते के तहत मेडिकाड कार्यक्रम को सबसे सस्ती दवाएं देगी, जिसके बदले कंपनी को टैक्स में छूट मिलेगी.

Etv Bharat
सांकेतिक फोटो (ians)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : September 1, 2026 at 12:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने अमेरिकी नागरिकों को सस्ती दवाएं देने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ एक ऐतिहासिक समझौता किया है. व्हाइट हाउस में हुए एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.

इस समझौते के तहत मुंबई की यह कंपनी अमेरिका के सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम 'मेडिकेड' को 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' (MFN) प्राइसिंग के तहत दवाएं देगी. इसका मतलब है कि अमेरिकी मरीजों को सन फार्मा की दवाएं उसी सबसे कम कीमत पर मिलेंगी, जिस कीमत पर कंपनी दुनिया के अन्य विकसित देशों में उन्हें बेचती है.

समझौते की मुख्य बातें

  • कम कीमत का नियम: MFN प्राइसिंग का यह नियम न केवल अभी की दवाओं पर, बल्कि सन फार्मा द्वारा अमेरिका में भविष्य में लॉन्च की जाने वाली सभी नई और आधुनिक दवाओं पर भी लागू होगा.
  • टैक्स (टैरिफ) से राहत: इस समझौते के बदले अमेरिकी सरकार ने सन फार्मा की दवाओं पर अगले दो साल से अधिक समय के लिए 'सेक्शन 232' के तहत लगने वाले भारी आयात टैक्स को टाल दिया है.
  • इमरजेंसी स्टॉक में योगदान: अमेरिकी आपातकालीन मेडिकल सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए सन फार्मा बड़ी मात्रा में एंटीबायोटिक दवाएं दान करेगी. इसमें 71.4 टन क्लिंडामाइसिन और 6.75 टन डॉक्सीसाइक्लिन शामिल हैं.

बिजनेस और शेयर बाजार पर असर
अमेरिका सन फार्मा के लिए सबसे बड़ा बाजार है, जो इसकी कुल वैश्विक कमाई का 27 प्रतिशत हिस्सा देता है. वर्तमान में सन फार्मा अमेरिका के स्किन केयर सेगमेंट में नुस्खों के मामले में दूसरे नंबर पर है.

कंपनी ने हाल ही में 11.75 बिलियन डॉलर (लगभग 98,000 करोड़ रुपये) में 'ऑर्गेनन एंड कंपनी' को खरीदने का बड़ा सौदा किया है. टैक्स टलने से कंपनी को इस सौदे को अमेरिका में मजबूती से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. हालांकि, दवाओं की कीमतें कम करने से कंपनी के मुनाफे पर थोड़ा दबाव आ सकता है. इसी चिंता के कारण मंगलवार को बीएसई (BSE) पर सन फार्मा के शेयर 0.60% की गिरावट के साथ 1,944.25 व्यापार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- कच्चे तेल में उछाल और वैश्विक दबाव के बीच लुढ़का शेयर बाजार; सेंसेक्स 121 और निफ्टी 52 अंक फिसला