ETV Bharat / business

शेयर बाजार : अच्छी शुरुआत के बाद मार्केट में गिरावट

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला. निफ्टी 24,250.85 पर पहुंचा.

Representational Photo
सांकेतिक तस्वीर (Getty Image)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : May 6, 2026 at 9:48 AM IST

|

Updated : May 6, 2026 at 10:30 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंबई : बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उछाल आया. यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ युद्ध समाप्ति समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति का दावा करने के बाद आया.

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान ने भी घरेलू शेयरों में तेजी लाने में मदद की. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.22 अंक बढ़कर 77,675.01 पर पहुंच गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 218 अंक बढ़कर 24,250.85 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं. लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध समाप्ति समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति का दावा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने वाली "प्रोजेक्ट फ्रीडम" को निलंबित कर दिया है. ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है."

सुबह 10:30 बजे सेंसेक्स 242.49 अंक या 0.31% बढ़कर 77,260.28 पर और निफ्टी 96.05 अंक या 0.4% बढ़कर 24,128.85 पर पहुंच गया. लगभग 2,280 शेयरों में तेजी, 1,154 शेयरों में गिरावट और 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 400 अंक नीचे आ गया, जबकि निफ्टी 24,150 से नीचे कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स का दिन का उच्चतम स्तर 77,675.01 था, जबकि निफ्टी 50 का उच्चतम स्तर 24,250.85 था.

इससे पहले घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में वार्ता में प्रगति का दावा करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का मनोबल बढ़ा.

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान से भी घरेलू शेयर बाजारों में तेजी को समर्थन मिला.

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 218 अंक की बढ़त के साथ 24,250.85 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे.

लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

वहीं अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.67 प्रतिशत गिरावट के साथ 108 डॉलर प्रति बैरल रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,621.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

सेंसेक्स मंगलवार को 0.33 प्रतिशत और निफ्टी 0.36 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ था.

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’’ को भी निलंबित कर दिया है। साथ ही दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति हुई है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर मंगलवार को जानकारी दी, ‘‘ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है.’’

ये भी पढ़ें : पश्चिम एशिया संकट की मार: फुटवियर और लेदर सेक्टर की सरकार से गुहार, आयात शुल्क में मांगी राहत

Last Updated : May 6, 2026 at 10:30 AM IST