ETV Bharat / business

पुराना PF नंबर भूल गए? चिंता न करें, घर बैठे मिनटों में ऐसे खोजें अपना अकाउंट

अगर आप अपना पुराना पीएफ (PF) नंबर भूल गए हैं, तो 2026 में EPFO Unified Portal के माध्यम से इसे ऑनलाइन खोजना बहुत आसान है.

Etv Bharat
सांकेतिक फोटो (getty image)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : January 9, 2026 at 1:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रॉविडेंट फंड (PF) उनकी मेहनत की कमाई का सबसे सुरक्षित सहारा माना जाता है. लेकिन अक्सर नौकरी बदलने के बाद कर्मचारी अपना पुराना PF नंबर भूल जाते हैं. यह समस्या खासकर उन लोगों के लिए बड़ी होती है जिन्होंने 2014 से पहले काम किया, क्योंकि उस समय यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) मौजूद नहीं था. हर कंपनी अलग PF नंबर देती थी और नई नौकरी पर नया PF अकाउंट बन जाता था. ऐसे में पुराना PF नंबर खोज पाना किसी पहेली से कम नहीं होता.

EPFO ने बताया आसान तरीका
कर्मचारियों की इस परेशानी को देखते हुए EPFO ने अब समाधान पेश किया है. EPFO के मुताबिक, यदि आपके पास पुराना PF नंबर नहीं है, तो भी आप अपने अकाउंट का पता लगा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको Unified Member Portal (unifiedportal-mem.epfindia.gov.in) पर जाना होगा.

यहां आप मोबाइल नंबर से लॉगिन या रजिस्टर कर सकते हैं. इसके बाद ‘Track Claim Status’ या ‘One Member One EPF Account’ का विकल्प चुनें. अपने आधार, PAN और पुराने PF नंबर डालते ही सिस्टम पुराने रिकॉर्ड खोज लेगा, चाहे वह 2010 का ही क्यों न हो. अगर आपका KYC अपडेट है और आधार UAN से जुड़ा है, तो आप तुरंत पासबुक भी चेक कर सकते हैं.

PF निकासी अब आसान
EPFO ने 2026 में EPFO 3.0 लॉन्च किया है. इसके तहत अब PF विथड्रॉल ATM और UPI के जरिए भी संभव हो गया है. इसका मतलब है कि कर्मचारी को PF निकालने के लिए शाखा जाने की जरूरत नहीं.

उदाहरण के लिए, राम नाम के कर्मचारी ने 2011 में अपनी प्राइवेट फर्म छोड़ी थी. नई नौकरी में नया PF अकाउंट बना और पुराना भूल गए. 15 साल बाद शादी के खर्चे के लिए पैसों की जरूरत पड़ी . उन्होंने UMANG ऐप डाउनलोड किया और ‘Forgot UAN’ विकल्प चुना. नाम, जन्मतिथि और आधार डालकर नया UAN बनाया और पुराने अकाउंट को मर्ज किया. सिर्फ 10 दिन में उन्हें ब्याज समेत 3 लाख रुपये मिल गए.

EPFO की सलाह
EPFO ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे अपने सभी पुराने PF अकाउंट को UAN से लिंक कर लें. इससे न सिर्फ अकाउंट ट्रैक करना आसान होगा बल्कि भविष्य में पैसे निकालने या ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी.

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम उन लाखों कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है जिन्होंने अपने पुराने PF अकाउंट की जानकारी खो दी थी. अब अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर भी परेशानी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- 11 साल से नहीं बदला EPF सैलरी लिमिट, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 4 महीने में फैसला ले केंद्र