ETV Bharat / business

Bank Holidays: मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कामकाज; जल्द निपटा लें अपने सारे जरूरी काम!

मार्च 2026 में होली, ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों व साप्ताहिक अवकाशों के कारण कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करें.

Etv Bharat
सांकेतिक फोटो (getty image)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : February 28, 2026 at 1:57 PM IST

|

Updated : February 28, 2026 at 2:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: फरवरी का महीना समाप्त हो चुका है और कल से मार्च 2026 की शुरुआत होने वाली है. यदि आप इस महीने बैंक से जुड़ा कोई बड़ा लेनदेन या केवाईसी जैसा जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, मार्च के 31 दिनों में से कुल 18 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

मार्च का महीना न केवल त्योहारों से भरा है, बल्कि यह वर्तमान वित्तीय वर्ष (2025-26) का आखिरी महीना भी है. ऐसे में छुट्टियों की लंबी लिस्ट आपके वित्तीय नियोजन को प्रभावित कर सकती है.

मार्च 2026: बैंक छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

  • 1 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
  • 2 मार्च सोमवार होलिका दहन उत्तर प्रदेश
  • 3-4 मार्च मंगल-बुध होली/धुलंडी दिल्ली, मुंबई, UP, महाराष्ट्र समेत अधिकांश राज्य
  • 8 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
  • 13 मार्च शुक्रवार चापचर कुट मिजोरम
  • 14 मार्च शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में
  • 15 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
  • 17 मार्च मंगलवार शब-ए-कद्र जम्मू-कश्मीर
  • 19 मार्च गुरुवार गुड़ी पड़वा/उगादी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना
  • 20-21 मार्च शुक्र-शनि ईद-उल-फितर केरल, जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्से
  • 22 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
  • 26 मार्च गुरुवार राम नवमी उत्तर भारत के अधिकांश राज्य
  • 27 मार्च शुक्रवार राम नवमी (बाद) बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश
  • 28 मार्च शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
  • 29 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
  • 31 मार्च मंगलवार महावीर जयंती दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र

वित्तीय वर्ष का अंत और क्लोजिंग का दबाव
मार्च का आखिरी हफ्ता बैंकों के लिए 'इयर एंड क्लोजिंग' का समय होता है. 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी होने के बावजूद, सरकारी कामकाज के लिए चुनिंदा शाखाएं खुली रह सकती हैं. हालांकि, आम ग्राहकों के लिए सार्वजनिक लेनदेन बाधित हो सकता है. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट और पेंशन से जुड़े काम 15 मार्च से पहले ही निपटा लें.

डिजिटल बैंकिंग का करें उपयोग
शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को कैश की किल्लत नहीं होगी. बैंकों के ATM, नेट बैंकिंग और UPI (Google Pay, PhonePe) सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. चेक क्लियरेंस में देरी हो सकती है, इसलिए ऑनलाइन ट्रांसफर (NEFT/IMPS) का चुनाव करना बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने PMGKAY के तहत फोर्टिफाइड चावल का वितरण रोका; स्टोरेज में घट रही थी न्यूट्रिशन की मात्रा

Last Updated : February 28, 2026 at 2:16 PM IST