ETV Bharat / business

सोना-चांदी खरीदने का मौका! धड़ाम से गिरे दाम, 2 दिनों में इतनी गिरी कीमतें, जानिए आपके शहर का ताजा रेट

कमजोर वैश्विक संकेतों से आज एमसीएक्स पर सोना एक प्रतिशत और चांदी दो प्रतिशत से अधिक टूटा

Etv Bharat
सांकेतिक फोटो (getty image)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 7, 2026 at 1:36 PM IST

|

Updated : July 7, 2026 at 1:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: वैश्विक बाजारों में मंदी और चौतरफा बिकवाली के दबाव के चलते घरेलू वायदा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखी गई, जहां चांदी 2 प्रतिशत से अधिक टूट गई, वहीं सोना भी 1 प्रतिशत तक लुढ़क गया. कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर इंडेक्स की मजबूती और कमजोर सेंटिमेंट ने भारतीय बाजारों को सीधे तौर पर प्रभावित किया है.

एमसीएक्स पर सोने और चांदी का हालमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह अगस्त वायदा का सोना मामूली गिरावट के साथ 1,46,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था. लेकिन दोपहर होते-होते बिकवाली का दबाव इतना बढ़ गया कि सोना करीब 1,566 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,45,351 रुपये के इंट्राडे लो (न्यूनतम स्तर) पर पहुंच गया.

दूसरी ओर, चांदी के दामों में इससे भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सितंबर वायदा की चांदी आज सुबह 1,999 रुपये टूटकर 2,34,100 रुपये पर खुली. बाजार में मंदी के चलते चांदी ने 2.24 प्रतिशत यानी 5,296 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2,30,803 रुपये प्रति किलोग्राम का निचला स्तर छू लिया. वैश्विक बाजार में भी कोमेक्स पर सोना 4,141 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.41 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

क्या कहते हैं बाजार एक्सपर्ट्स?
कमोडिटी विश्लेषकों का मानना है कि कीमती धातुओं का शॉर्ट-टर्म आउटलुक थोड़ा नकारात्मक बना हुआ है. विशेषज्ञों के अनुसार, सोने को फिर से मजबूती हासिल करने के लिए सबसे पहले 1,46,000 रुपये के स्तर को पार करना होगा और 1,46,500 से 1,47,000 रुपये के कड़े रेजिस्टेंस जोन से ऊपर टिकना होगा. यदि सोना इस स्तर को पार कर जाता है, तो यह तेजी से 1,48,000 रुपये की तरफ बढ़ सकता है. नीचे की तरफ सोने को 1,45,000 रुपये पर मजबूत सपोर्ट हासिल है.

चांदी के लिए 2,34,000 रुपये का सपोर्ट टूटने के बाद आउटलुक कमजोर हुआ है. यदि चांदी 2,32,000 रुपये के स्तर से नीचे बंद होती है, तो यह 2,30,000 रुपये तक फिसल सकती है. वापसी के लिए इसे 2,36,000 रुपये का स्तर पार करना होगा.

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज की वजह से खुदरा कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है. देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ चांदी के भाव इस प्रकार हैं.

सोने चांदी के भाव
सोने चांदी के भाव (Etv Bharat)

कच्चे तेल के दामों में उछाल
एक तरफ जहां कीमती धातुओं में भारी गिरावट है, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सुधार देखा गया. ब्रेंट क्रूड करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 72.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 1.12 फीसदी चढ़कर 69.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, हालांकि यह अब भी 70 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- 8 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, PF खाते में जल्द आएगा ब्याज का पैसा, ऐसे चेक करें बैलेंस

Last Updated : July 7, 2026 at 1:59 PM IST