Gold-Silver Price Today: आपके शहर में सोना सस्ता हुआ या महंगा? चेक करें लेटेस्ट रेट
सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है, खरीदारी करने से पहले अपने शहर का आज का ताजा रिटेल भाव जरूर चेक करें.

Published : June 2, 2026 at 1:13 PM IST
नई दिल्ली: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी के कारण आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह से ही सोने के भाव में तेज एक्शन देखने को मिला.
MCX पर सोने में जोरदार तेजी
5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,59,241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. आज सुबह यह बढ़त के साथ 1,59,449 रुपये पर खुला. इसके ठीक बाद, बाजार में खरीदारी का भारी दबाव देखा गया, जिससे शुरुआती कारोबार में ही सोना 1,000 रुपये से अधिक की छलांग लगाकर 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा पहुंचा. सुबह 11:20 बजे तक सोना 983 रुपये की मजबूती के साथ 1,60,224 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
बड़े शहरों में खुदरा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के प्रमुख महानगरों में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के खुदरा दाम (बिना GST के) इस प्रकार हैं.

चांदी की चमक भी हुई तेज
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी तेजी दर्ज की गई है. आज देश के सराफा बाजारों में चांदी का भाव उछलकर 2,68,870 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. औद्योगिक मांग में लगातार आ रही मजबूती और सुरक्षित निवेश के रूप में बढ़ती खरीदारी के चलते चांदी को लगातार सपोर्ट मिल रहा है.
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, इस अभूतपूर्व तेजी का मुख्य कारण मध्य पूर्व में बढ़ता सैन्य संकट है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव से कच्चे तेल की कीमतें 94 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं, जिसने वैश्विक मुद्रास्फीति की चिंता को बढ़ा दिया है. ऐसे अनिश्चित माहौल में निवेशक शेयर बाजार के मुकाबले सोने को सबसे सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं. वहीं, ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल ने लेबनॉन में सैन्य कार्रवाई बंद नहीं को तो वह अमेरिका के साथ चल रही बातचीत बंद कर देगा और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह ब्लॉक कर देगा. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी कहना है कि अगर ईरान के साथ बातचीत बंद हो गई है तो उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा कि यह बातचीत बोरिंग होने लगी थी.

