ETV Bharat / business

Gold-Silver Price Today: गहने खरीदने का प्लान है? फटाफट चेक करें आज सोने और चांदी के ताजा रेट्स

गुरुवार 6 अगस्त को सोने की किमता में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.

Etv Bharat
सांकेतिक फोटो (getty image)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 6, 2026 at 1:58 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में आज सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई. पश्चिमी एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड (सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज) में आई गिरावट ने सोने को पंख लगा दिए हैं. निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की भारी खरीदारी की, जिससे यह सात सप्ताह के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया.

घरेलू बाजार (MCX) का हाल
भारतीय वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने की शुरुआत धमाकेदार रही. अक्टूबर 5 की एक्सपायरी वाला सोना सुबह 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ खुला. दोपहर तक खरीदारों के भारी समर्थन के चलते इसने 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई छू लिया. यह पिछले बंद भाव से करीब 1,207 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी तेजी है. बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यदि सोना 1,49,000 रुपये के ऊपर टिका रहता है, तो यह जल्द ही 1,50,000 रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है.

चांदी में भी दिखी जोरदार हलचल
सोने की राह पर चलते हुए चांदी में भी सुबह के कारोबार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. चांदी ने दिन के शुरुआती कारोबार में 2,28,397 रुपये प्रति किलोग्राम का ऊपरी स्तर छुआ. हालांकि, बाद में कुछ मुनाफावसूली के कारण कीमतों में मामूली गिरावट आई और यह दोपहर के समय 2,26,580 रुपये के आसपास कारोबार करती दिखी. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी के लिए 2,25,000 रुपये का स्तर अब एक मजबूत सपोर्ट का काम कर रहा है.

प्रमुख भारतीय शहरों में आज सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की खुदरा कीमतें इस प्रकार रहीं

देश के बड़े शहरों में सोने का भाव
देश के बड़े शहरों में सोने का भाव (Etv Bharat)

कच्चे तेल में गिरावट से बदला गणित
दिलचस्प बात यह है कि यह तेजी तब आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदें बढ़ गई हैं. इस समझौते से होर्मुज जलडमरू मध्य के दोबारा पूरी तरह खुलने का रास्ता साफ हो सकता है.

तनाव कम होने की खबरों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत गिरकर 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 1 फीसदी टूटकर 75 डॉलर के नीचे फिसल गया. कच्चे तेल के सस्ता होने से दुनिया भर में महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता कम हुई है, जिसके कारण अमेरिकी बॉन्ड यील्ड घटी है और सोने को सीधा फायदा मिला है.

यह भी पढ़ें- LIC OFS सुपरहिट, सरकार ने बेचे 82.23 करोड़ शेयर, खजाने में आए ₹31,552 करोड़