ETV Bharat / business

1000 रुपये से शुरू करें FD, Amazon Pay दे रहा है 8% तक ब्याज

Amazon Pay ने Fixed Deposit निवेश सर्विस शुरू की, 1,000 रुपये से निवेश संभव, 8% तक ब्याज, बिना सेविंग अकाउंट पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया

Etv Bharat
सांकेतिक तस्वीर. (ians)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : January 8, 2026 at 3:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में मजबूत पकड़ बना चुकी Amazon Pay ने अब निवेश सेवाओं में भी एंट्री कर ली है. UPI, मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट के बाद कंपनी ने अब Fixed Deposit (FD) निवेश सर्विस लॉन्च की है. इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स सीधे Amazon Pay ऐप से ही FD में निवेश कर सकेंगे. खास बात यह है कि इसके लिए किसी अलग सेविंग अकाउंट की जरूरत नहीं होगी और पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से पूरी की जा सकती है.

Amazon Pay की यह सर्विस उन निवेशकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जो सुरक्षित और तय रिटर्न वाले निवेश विकल्प की तलाश में रहते हैं. कंपनी ने FD निवेश के लिए कई Small Finance Banks, एक प्राइवेट बैंक और NBFCs के साथ साझेदारी की है. न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपये रखी गई है, जबकि ब्याज दर अधिकतम 8 प्रतिशत सालाना तक जा सकती है.

कंपनी के अनुसार, भारत में फिक्स्ड इनकम प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी को देखते हुए यह सर्विस 2026 के फाइनेंशियल गोल्स को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है. यूजर्स को FD कराने के लिए किसी बैंक ब्रांच जाने या लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी.

किन संस्थानों के साथ मिल रहा FD का विकल्प
Amazon Pay FD के तहत जिन पार्टनर संस्थानों के विकल्प मिल रहे हैं, उनमें Shivalik Small Finance Bank, Slice Small Finance Bank, Suryoday Small Finance Bank, Utkarsh Small Finance Bank और South Indian Bank शामिल हैं.

वहीं NBFC पार्टनर्स में Shriram Finance और Bajaj Finance का नाम शामिल है. इन संस्थानों के जरिए अलग-अलग अवधि और ब्याज दरों पर FD का विकल्प मिलता है, जिससे निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार निवेश कर सकते हैं.

ब्याज दर और सुरक्षा
Amazon Pay FD पर निवेशकों को अधिकतम 8 प्रतिशत सालाना तक ब्याज मिल सकता है. Shriram Finance महिलाओं को 0.5 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज भी दे रहा है. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि पार्टनर बैंकों में की गई FD पर 5 लाख रुपये तक की राशि DICGC (Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation) के तहत सुरक्षित रहती है. यह RBI की सब्सिडियरी संस्था है, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है.

Amazon Pay ऐप से FD कैसे करें
FD में निवेश के लिए यूजर को Amazon ऐप खोलकर Amazon Pay सेक्शन में जाना होगा. यहां Fixed Deposit का विकल्प मिलेगा. शर्तें स्वीकार करने के बाद बैंक या NBFC चुनकर निवेश राशि और अवधि तय करनी होगी. पूरी प्रक्रिया ऐप के भीतर ही पूरी हो जाती है और किसी भी कागजी काम की जरूरत नहीं होती.

डिजिटल निवेश को आसान बनाते हुए Amazon Pay की यह नई पहल उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जो सुरक्षित रिटर्न के साथ सरल निवेश विकल्प चाहते हैं .

यह भी पढ़ें- 2025 में रुपया एशिया में सबसे कमजोर, व्यापार में ऐसे होता है नुकसान