ETV Bharat / business

बड़ी खबर: 34 करोड़ कर्मचारियों की लगी लॉटरी! 15 जुलाई तक PF खाते में आएगा 8.25% ब्याज का मोटा पैसा

EPFO 15 जुलाई तक 34 करोड़ खातों में 8.25% दर से ₹1.44 लाख करोड़ का पीएफ ब्याज ऑटो-क्रेडिट करेगा, फील्ड सत्यापन जारी है.

Etv Bharat
EPFO का बड़ा ऐलान: सीधे बैंक की तरह खाते में ऑटो-क्रेडिट होगा ब्याज (ians)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 8, 2026 at 1:04 PM IST

|

Updated : July 8, 2026 at 2:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सौरभ शुक्ला

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने करीब 34 करोड़ खाताधारकों के खातों में वार्षिक ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि इस बार नई स्वचालित प्रसंस्करण प्रणाली के माध्यम से 1.44 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे सदस्यों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है.

इस बार 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है. आमतौर पर सदस्यों को ब्याज खाते में देखने के लिए अक्टूबर या नवंबर तक का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस साल 15 जुलाई 2026 तक सभी सदस्य अपनी पासबुक में यह क्रेडिट देख सकेंगे.

केंद्रीयकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म का कमाल
श्रम मंत्रालय के अनुसार, ईपीएफओ ने अपने पूरे डेटाबेस को 'सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सर्विसेज' (CITES) के तहत एक राष्ट्रीय डेटाबेस में सफलतापूर्वक माइग्रेट कर दिया है. पहले ईपीएफओ का ढांचा विकेंद्रीकृत था और प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय का अपना अलग डेटाबेस होता था. अब इस नई व्यवस्था के तहत देश के किसी भी हिस्से से सदस्यों के सर्विस अनुरोधों को संसाधित किया जा सकेगा.

नए सिस्टम से होने वाले मुख्य लाभ

एक ही स्थान पर सभी सेवाएं: एकीकृत सदस्य पोर्टल के माध्यम से खाताधारक एक ही लॉगिन में पीएफ बैलेंस, क्लेम स्टेटस और पेंशन रिकॉर्ड देख सकेंगे.

नौकरी बदलने पर ऑटोमैटिक ट्रांसफर: अब नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर के लिए पुराने या नए नियोक्ता के चक्कर नहीं काटने होंगे. आधार-लिंक्ड UAN खाता होने पर फंड स्वतः ही ट्रांसफर हो जाएगा.

दावे खारिज होने की समस्या खत्म: नया पोर्टल सदस्यों को पहले ही दिखा देगा कि वे कितनी निकासी के पात्र हैं. इससे सीमा से अधिक राशि भरने के कारण होने वाले क्लेम रिजेक्शन बहुत कम हो जाएंगे.

उसी दिन बैंक खाते में भुगतान: केंद्रीयकृत भुगतान प्रणाली के कारण क्लेम सेटलमेंट होते ही उसी दिन राशि सदस्य के बैंक खाते में सुरक्षित रूप से पहुंच जाएगी.

किसी भी कार्यालय से सहायता: अब शिकायत या पूछताछ के लिए केवल अपने होम-ब्रांच पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, बल्कि देश के किसी भी पीएफ कार्यालय से मदद ली जा सकती है.

यह भी पढ़ें- 8 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, PF खाते में जल्द आएगा ब्याज का पैसा, ऐसे चेक करें बैलेंस

Last Updated : July 8, 2026 at 2:44 PM IST