ETV Bharat / bharat

हिसार में नॉनवेज शॉप खोलने को लेकर उत्तराखंड के युवक को चांटे मारे, "जय श्रीराम" के नारे लगवाए

हिसार में नॉनवेज शॉप खोलने को लेकर एक युवक से मारपीट की गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Youth was beaten up in Hisar for opening a non-vegetarian shop and was forced to chant Jai Shri Ram
हिसार में नॉनवेज शॉप खोलने को लेकर थप्पड़ मारे (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : November 8, 2025 at 10:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसार : हरियाणा के हिसार में नॉन वेज शॉप खोलने पर एक युवक से मारपीट की गई है. दुकानदार ने मंगलवार को नॉनवेज शाप खोली थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

नॉनवेज शॉप खोलने पर थप्पड़ मारे : आरोपी युवक भगवा गमछा पहनकर कैंप चौक के पास नॉन वेज वाली दुकान पर जाता है और जाते ही युवक को थप्पड़ मारने लगता है. दुकानदार डर के मारे कहता है कि आगे से ऐसा नहीं होगा. इसके बाद भी आरोपी दुकानदार से कहता है कि तू गुंडा है क्या और उसका हाथ मरोड़ देता है और उसे जय श्री राम बोलने के लिए कहता है. दुकानदार जय श्री राम का नारा लगा देता है. पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आदमपुर के भाना गांव के आरोपी रणबीर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़ित दुकानदार मनु के अनुसार वो कैंप चौक पर रोजी रोटी कमाने के लिए काम करता और मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है.

आरोपी गिरफ्तार : रणबीर की गिरफ्तारी को लेकर हिंदू संगठन से जुड़े संजीव चौहान का कहना है कि युवक का बजरंग दल से कोई नाता नहीं है. उन्होंने कहा कि बजरंग दल समाज में संवैधानिक दायरे में रहकर ही काम करता है. किसी से मारपीट करना गलत काम है और कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए संगठन को बदनाम करते हैं. वहीं पूरे मामले में बोलते हुए एसपी शशांक कुमार ने कहा कि अर्बन एस्टेट क्षेत्र में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में कार्रवाई की गई है और आदमपुर के भाना के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App