AI समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन, पीएम मोदी के खिलाफ लगाए नारे
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

Published : February 20, 2026 at 2:25 PM IST
नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में एआई इंपैक्ट समिट 2026 (AI Impact Summit 2026) चल रहा है. आज शुक्रवार को यहां उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नारेबाजी की.
विरोध-प्रदर्शन का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ देखा जा रहा है कि प्रदर्शनकारी प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शर्ट उतारकर विरोध जता रहे हैं. इन लोगों ने इस समिट 2026 की आलोचना भी की और पीएम मोदी पर अमेरिका से ट्रेड डील पर 'समझौता' करने का आरोप भी लगाया. एक बयान में, इंडियन यूथ कांग्रेस ने कहा कि उसके कार्यकर्ता 'AI समिट में देश की पहचान से समझौता करने वाले प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध कर रहे थे. बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. इस मामले पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है.
#WATCH | Delhi: Indian Youth Congress workers staged a topless protest and chanted anti-Modi slogans at Bharat Mandapam
— ANI (@ANI) February 20, 2026
(Source: Indian Youth Congress) pic.twitter.com/WCZgCMwkFZ
इंडियन यूथ कांग्रेस के एक ऑफिशियल पोस्ट में कहा गया कि इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने AI समिट में देश की पहचान से समझौता करने वाले प्रधानमंत्री के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और प्रोटेस्ट किया. यह विरोध कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस बयान के बाद हुआ जिसमें उन्होंने समिट के ऑर्गनाइजेशन को लेकर सरकार पर हमला किया था. उन्होंने कहा था कि भारत के टैलेंट और डेटा का फायदा उठाने के बजाय, AI समिट एक बेतरतीब तमाशा है - भारतीय डेटा बिक्री के लिए है, चीनी प्रोडक्ट दिखाए जा रहे हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एआई (AI) समिट 2026 में अव्यवस्था का आरोप लगाया था, और दावा किया था कि जो भारत के लिए एक 'शोपीस' इवेंट हो सकता था, वह 'पूरी तरह से अव्यवस्था' में बदल गया. खरगे ने दावा किया कि खाने और पानी जैसी बेसिक सुविधाओं की कमी के कारण विजिटर्स और एग्जिबिटर्स दोनों को 'बहुत ज़्यादा परेशानी' का सामना करना पड़ रहा है.
बता दे, जिस समय कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया उस समय एआई समिट (AI Summit 2026) में तमाम दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पोस्टर-बैनर लेकर अंदर पहुंच गए.
पढ़ें: बुनकरों की मदद करेगा AI: कारीगर को हटाए बिना कपड़ा बनाने की प्रक्रिया को बनाएगा आसान
AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
AI Summit 2026 में पीएम मोदी बोले- AI को खुला आसमान देना चाहिए और कमांड अपने हाथों में हो

