बिहार में मां ने तीन बच्चों संग कुएं में लगायी छलांग, दो मासूम की मौत
पहले दोनों बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद कूद गई. जानिए बिहार में महिला ने क्यों की खुदकुशी की कोशिश.

Published : January 2, 2026 at 3:28 PM IST
|Updated : January 2, 2026 at 3:54 PM IST
जमुई: बिहार के जमुई में महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. दो बच्चों की मौत हो गयी, जब्कि खुद महिला और बड़ी बेटी गंभीर गंभीर है. घटना जिले के सोनो थाना के छप्परडीह गांव की बतायी जा रही है. इधर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
"घटना की जानकारी मिली है. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. महिला और उसकी बेटी का इलाज चल रहा है. आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है ताकि घटना का कारण स्पष्ट हो सके." - धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष, सोनो
देर रात कुएं में कूद गयी महिला : ग्रामीणों के अनुसार, मो. शमशेर की पत्नी रुबेशा खातून गुरुवार की रात अचानक अपने पुत्र आमीर (5), पुत्री आलिशा (7), एक और सबसे बड़ी बेटी को साथ लेकर पास के कुएं में छलांग लगा दी. रात होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चला लेकिन कुछ देर के बाद हल्ला शुरू हो गया.
दो मासूम की मौके पर मौत: स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया. देर रात में काफी मशक्कत के बाद चारों को कुआं से बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी. आमीर और आलिशा की मौत हो गयी थी. रूबेशा और उसकी बड़ी बेटी की हालत खराब थी. लोगों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
आपसी विवाद की चर्चा: स्थानीय लोग बता रहे हैं कि पिछले कुछ समय से महिला के परिवार में आपसी विवाद चल रहा है. इसको लेकर तनाव की स्थिति थी. आशंका है कि विवाद के कारण महिला ने खौफनाक कदम उठाया है.
ये भी पढ़ें:

