चंडीगढ़ के रोज़ गार्डन में यूपी की महिला की हत्या, लेडीज़ बाथरूम में चाकू से गला काटा, चंद कदमों की दूरी पर पुलिस हेडक्वार्टर
चंडीगढ़ के रोज़ गार्डन के लेडीज़ बाथरूम में महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Published : November 29, 2025 at 5:33 PM IST
चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ शहर अपने गार्डन्स के लिए जाना जाता है जिनमें सबसे प्रसिद्ध रॉक गार्डन और रोज़ गार्डन हैं. लेकिन इसी रोज गार्डन के लेडीज़ बाथरूम में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है.
रोज़ गार्डन के लेडीज़ बाथरूम में हत्या : जानकारी के मुताबिक एक महिला जब रोज़ गार्डन के बाथरूम में गई तो उसने खून से लथपथ महिला का शव देखा था जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. महिला को सेक्टर 16 के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.
यूपी की रहने वाली महिला : मृतक महिला की उम्र करीब 30 साल के करीब है. मौका-ए-वारदात से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है. हालांकि हत्या की वजह और आरोपी का अब तक पता नहीं चल सका है. महिला उत्तरप्रदेश की रहने वाली है. पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है.

चंद कदमों की दूरी पर पुलिस हेडक्वार्टर और मटका चौक : रोज़ गार्डन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है और शनिवार को यहां खूब चहलपहल रहती है. इसके बावजूद ऐसी जगह हुई ये वारदात चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठती है. रोज़ गार्डन का बाथरूम मटका चौक से 40 से 50 मीटर की दूर है जहां पर ट्रैफिक पुलिस का जवान हमेशा तैनात रहता है. बावजूद इसके रोज़ गार्डन के बाथरूम में हुई ये हत्या पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवालिया निशान लगा रही है. वारदात स्थल से डीजीपी ऑफिस की दूरी भी करीब 500 मीटर है यानि वारदात की जगह पुलिस हेडक्वाटर के पास ही है. साथ ही सैकड़ों लोग भी गार्डन में घूमते रहते हैं.

डीएसपी ने क्या कहा ? : वारदात के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि "महिला की उम्र तीस साल के करीब है, अभी जांच चल रही है. महिला की शिनाख्त हो चुकी है. महिला यूपी की रहने वाली है. दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस को वारदात की जानकारी मिली थी. मौके से चाकू बरामद किया गया है."



हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - रोहतक में हॉरर किलिंग: 5 गोली मारकर बहन की हत्या, लव मैरिज से नाराज भाई ने साथियों साथ दिया वारदात को अंजाम
ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में लिव-इन कपल का खौफनाक खेल, सीनियर से ‘दोस्ती का दबाव’ पड़ा भारी, कुछ इस तरह सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी
ये भी पढ़ें - कुरुक्षेत्र में बेटे ने की मां की हत्या, कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, चरित्र पर करता था शक

