सीवी आनंद बोस को 'बम से उड़ाने' की धमकी भरा ई-मेल, बिना सुरक्षा घूमे स्ट्रीट फूड हब डेक्रेस लेन
गवर्नर और लोकभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस सिलसिले में देर रात सुरक्षा अधिकारियों की बैठक भी हुई.

Published : January 9, 2026 at 8:46 AM IST
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक एक ईमेल मिला, जिसमें लोकभवन के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात राज्यपाल को जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल मिला है. जिसके बाद लोकभवन और गवर्नर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
इस मामले पर एक अधिकारी ने जानकारी दी कि जिस शख्स ने गवर्नर को ईमेल भेजा है, उसमें उनको 'बम से उड़ाने' की धमकी दी गई है. गवर्नर की सुरक्षा में तैनात स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि इसकी जानकारी गृह मंत्री अमित शाह को दे दी गई है. उन्होंने बताया कि लोकभवन में सीआरपीएफ और पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं. धमकी मिलने के बाद, गवर्नर की सुरक्षा में तैनात सीनियर सुरक्षा अधिकारियों की आधी रात को एक मीटिंग हुई ताकि हालात का अंदाजा लगाया जा सके और मौजूदा सुरक्षा इंतजाम को मजबूत किया जा सके.
#WATCH | Kolkata | Visuals from inside Lok Bhavan after security increased for West Bengal Governor CV Ananda Bose
— ANI (@ANI) January 8, 2026
(Source: OSD to Governor) https://t.co/6hQeG3i9hk pic.twitter.com/6s8WTc5g2W
यह पहली बार नहीं है जब गवर्नर के खिलाफ इस तरह की धमकियां दी गई हैं. पहले भी इस तरह के धमकी भरे मैसेज मिले थे. धमकी भरे मैसेज की जांच जारी है और ज्यादा जानकारी का इंतजार है. इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अमित मालवीय ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को 'खराब' करने के लिए ममता बनर्जी की सरकार पर हमला किया. मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी के राज में आपका स्वागत है, जहां गवर्नर भी सुरक्षित नहीं हैं. पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है.
West Bengal Governor CV Ananda Bose received a threatening email stating, 'Will Blast Him'. The Governor's security has been increased. The matter has been briefed to the Union Home Minister and the state police and CRPF are now acting in unison to protect the Governor. A…
— ANI (@ANI) January 8, 2026
उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी एक प्राइवेट फर्म को बचाने के लिए ED से आपत्तिजनक फाइलें छीनने में बिजी हैं. उन्होंने ममता बनर्जी को एक बहुत बड़ी मुसीबत बताया. बता दें, यह गुरुवार को पश्चिम बंगाल में हुए एक बड़े पॉलिटिकल ड्रामा के बाद हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के ऑफिस पहुंचीं, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोयला तस्करी मामले में सर्च ऑपरेशन कर रहा था.
प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए, सीएम बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी ने पार्टी से जुड़ा सामान जब्त किया है, जिसमें हार्ड डिस्क, कैंडिडेट लिस्ट और स्ट्रेटेजिक डॉक्यूमेंट शामिल हैं, और उन्होंने अमित शाह पर सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया. बीजेपी और टीएमसी (TMC) के बढ़ते टकराव के बीच, ममता बनर्जी आज शुक्रवार 9 जनवरी को कोलकाता में ED की रेड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी. पश्चिम बंगाल इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
सड़कों पर निकलने का फैसला
हालांकि, इस धमकी की परवाह किए बिना गवर्नर सीवी आनंद बोस ने बिना किसी सिक्योरिटी गार्ड के स्ट्रीट फ़ूड हब डेक्रेस लेन का दौरा किया.
#WATCH | West Bengal Governor CV Ananda Bose visits street food hub Dacres Lane in Kolkata pic.twitter.com/JwhE0F6ioR
— ANI (@ANI) January 9, 2026
धमकी देने वाले ने शेयर किया अपना नंबर
राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात एक अधिकारी ने कहा कि धमकी भरे ईमेल में आरोपी ने मोबाइल नंबर भी लिखा है. हमने DGP को मामले की जानकारी दी है और उसे तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है. धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद, Z-प्लस सिक्योरिटी वाले गवर्नर बोस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनकी सुरक्षा के लिए करीब 60-70 सेंट्रल फोर्स तैनात की गई हैं. सूत्रों का यह भी दावा है कि कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने मामले की जांच शुरू कर दी है. डेक्रेस लेन के अपने दौरे पर, गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा कि मैं यहां लोगों के साथ सुरक्षित हूं. यह एक ऐसी जगह है जहां लोग एक साथ आते हैं और साथ रहते हैं. यह मेरे लिए एक बहुत अच्छा अनुभव है. धमकी भरे ई-मेल पर उन्होंने कहा कि मैं, ऐसी धमकियों की परवाह नहीं करता.
ED के HC जाने पर, वे कहते हैं, "कोर्ट को फैसला करने दें। चूंकि यह विषय विचाराधीन है, इसलिए किसी गवर्नर के लिए उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।"
पढ़ें: ईडी की छापेमारी के बाद प.बंगाल में राजनीति गर्माई, ममता बनर्जी आज निकालेंगी विरोध-मार्च
'आईपैक का हवाला कनेक्शन, संंबंधित एविडेंस अपने साथ ले गईं ममता बनर्जी', ईडी का दावा

