ETV Bharat / bharat

कुरुक्षेत्र के विशु शर्मा की जर्मनी में चाकू घोंपकर हत्या, 20 लाख में 'डोंकी' से विदेश गया था, दिवाली पर घर आने का वादा टूटा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के युवक विशु शर्मा की जर्मनी में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है.

Vishu Sharma from Kurukshetra stabbed to death in Germany
कुरुक्षेत्र के विशु शर्मा की जर्मनी में चाकू घोंपकर हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 12, 2026 at 8:23 PM IST

|

Updated : August 12, 2026 at 8:52 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय युवक विशु शर्मा की जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. विशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार और इलाके में मातम छा गया है.

20 लाख रुपए का प्लॉट बेचकर भेजा था विदेश : ​विशु के पिता नीरज शर्मा शहर में ही एक ज्वैलर्स के पास काम करते हैं. उन्होंने अपने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए अपना प्लॉट बेचकर 20 लाख रुपए जुटाए थे. नवंबर 2022 में विशु डोंकी के जरिए पुर्तगाल गया था. वहां करीब एक साल रहने के बाद वो फ्रांस चला गया, जहां उसने पेरिस में 6 महीने तक फौज की ट्रेनिंग ली और करीब एक साल तक फ्रांस की सेना में सेवाएं दीं. सेना छोड़ने के बाद वो जर्मनी के फ्रैंकफर्ट आ गया था, जहां वो डिलीवरी का काम करता था और उसके अंडर एक टीम भी काम करती थी. परिजनों के मुताबिक, विशु को जल्द ही पुर्तगाल की सिटीजनशिप मिलने वाली थी.

कुरुक्षेत्र के विशु शर्मा की जर्मनी में चाकू घोंपकर हत्या (ETV Bharat)

बहस के बाद तीन युवकों ने गोदा चाकू : ​सोमवार रात कुछ युवकों ने विशु को मिलने के लिए बुलाया था. मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर विशु और उन युवकों के बीच कहासुनी हो गई. बहस इतनी बढ़ी कि तीन युवकों ने विशु पर चाकू से हमला कर दिया. विशु के पड़ोसी और रूममेट गौरव को जब इसकी भनक लगी तो उसने तुरंत मौके पर पहुंचकर विशु को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Vishu Sharma from Kurukshetra stabbed to death in Germany
एक साल तक फ्रांस की सेना में सेवाएं दीं (ETV Bharat)

टैटू से हुई शव की पहचान : ​मंगलवार सुबह करीब 4 बजे विशु के रूममेट गौरव ने विशु के फोन से भारत में परिजनों को कॉल कर इस वारदात की सूचना दी. अचानक मिली इस खबर पर परिवार को शुरुआत में यकीन नहीं हुआ और कुछ देर बाद गौरव का फोन भी बंद आने लगा. इसके बाद परिजनों ने जर्मनी में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार को अस्पताल भेजा. रिश्तेदार ने विशु के हाथ और गर्दन पर बने टैटू को देखकर उसके शव की पहचान की.

Vishu Sharma from Kurukshetra stabbed to death in Germany
जर्मनी में चाकू घोंपकर हत्या (ETV Bharat)

​रक्षाबंधन का तोहफा और दिवाली पर आने का था वादा : ​विशु की बहन नोनी ने रोते हुए बताया कि सोमवार को ही उसकी विशु से बात हुई थी. उसने भारत से विशु के लिए राखी भेजी थी, जिसके बदले विशु ने उसे रक्षाबंधन पर गोल्ड रिंग देने का वादा किया था. बहन को रिंग का डिजाइन पसंद करना था, लेकिन उससे पहले ही भाई की मौत की खबर आ गई. विशु ने अपने परिवार से इस बार दिवाली पर घर आने का वादा भी किया था.

Vishu Sharma from Kurukshetra stabbed to death in Germany
20 लाख में 'डोंकी' से विदेश गया था (ETV Bharat)

शव को भारत लाने के लिए सरकार से गुहार : ​विशु का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए परिजनों से करीब 12 लाख रुपए की मांग की जा रही है. आर्थिक रूप से असमर्थ परिवार ने केंद्र सरकार और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मदद की गुहार लगाई है ताकि उनके इकलौते बेटे का शव वतन लाया जा सके और वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें.

Vishu Sharma from Kurukshetra stabbed to death in Germany
विशु शर्मा (ETV Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र के योगेश ने 50 लाख रुपए खर्च किए, टॉर्चर सहना पड़ा, अमेरिका से डिपोर्ट होने के बाद सुनाई डोंकी रास्ते की ख़ौफ़नाक दास्तान

ये भी पढ़ें : 75 लाख रुपए लगाकर डोंकी रास्ते से पहुंचा अमेरिका, सूखी ब्रेड खाई, अब गैंगस्टर के साथ किया गया डिपोर्ट

ये भी पढ़ें : ईरान में फंसे करनाल के युवक, तेहरान में कपड़े उतरवाकर पीटा, 20 लाख रुपए की डिमांड, डोंकी रूट से स्पेन जा रहे थे

Last Updated : August 12, 2026 at 8:52 PM IST