ETV Bharat / bharat

आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का

दोनों की आध्यात्मिक संत से यह सातवीं मुलाकात थी, मीडिया से बनाई दूरी.

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का
प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का (Photo Credit; local people)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 2, 2026 at 1:01 PM IST

|

Updated : June 2, 2026 at 1:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मथुरा: वृंदावन के आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए उनके आश्रम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे. आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद अपने गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने दोनों मंगलवार को वृंदावन पहुंचे. यमुना किनारे उनके आश्रम पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एकांत वार्ता की और मीडिया से बना रखी.

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का (Video Credit; local people)

बता दें कि 31 मई को अहमदाबाद के नमो स्टेडियम में RCB और गुजरात टाइटन के बीच फाइनल मैच हुआ था. इसमें विराट कोहली की टीम आरसीबी ने जीत हासिल की थी. मैच के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें वायरल हुईं. इस जीत के दो दिन बाद मंगलवार को विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे. विराट और अनुष्का अक्सर संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आते रहते हैं.

दोनों ने प्रेमानंद महाराज से अकेले में वार्ता की. विराट कोहली और अनुष्का की प्रेमानंद से यह सातवीं मुलाकात थी. गुरु संत प्रेमानंद महाराज से गुरु दीक्षा ग्रहण करने के बाद पहली मुलाकात 4 जनवरी 2023 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उनके आश्रम श्री राधा हित केली कुंज आश्रम की थी. आज उनकी यह सातवीं मुलाकात थी. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी गाड़ी से उतरकर नंगे पैर उनके आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लेते हुए स्वास्थ्य का हाल-चाल भी पूछा. इस बीच मीडिया से उनकी दूरी बनी रही. हालांकि लोगों में उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुकता देखी गई.

यह भी पढ़ें: मौर्य काल के ट्रेड रूट को योगी सरकार ने अपनाया; हजारों साल पहले भी इसी मार्ग से होता था व्यापार, मगध से हस्तिनापुर का क्या था कनेक्शन?

Last Updated : June 2, 2026 at 1:15 PM IST