ETV Bharat / bharat

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं.

VICE PRESIDENT CP RADHAKRISHNAN
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 2, 2026 at 11:49 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. एक दिवसीय दौरे के दौरान वे एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं. रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन का स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर राज्यपाल रामेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने उनका स्वागत किया.

एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रायपुर एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत कर रहे हैं. एम्स रायपुर प्रधान मंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित एम्स (All India Institute of Medical Sciences) में से एक है.

दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम

दीक्षांत समारोह के बाद दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का समय आरक्षित रखा गया है. इसके बाद वे दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर एम्स रायपुर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब 1 बजकर 15 मिनट पर स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे.यहां 1 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट तक विदाई कार्यक्रम होगा. इसके बाद दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

RAIPUR AIIMS CONVOCATION CEREMONY
रायपुर में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत करते स्वास्थ्य मंत्री (ETV Bharat Chhattisgarh)
बस्तर सत्ता की कुंजी, बस्तर से बदलाव शुरू होकर दूसरे संभागों तक पहुंचेगा- दीपक बैज
बिना परीक्षा रिजल्ट और ATKT का आरोप, पीआरएसयू में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों ने उठाए गंभीर सवाल
45 कार्यपालन अभियंताओं का हुआ तबादला, लोक निर्माण विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी