वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने पीएम मोदी से की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर जोर
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद रोड्रिगेज ने पदभार संभाला था. विस्तार से पढ़ें.

Published : June 4, 2026 at 12:19 PM IST
नई दिल्ली: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज इन दिनों भारत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं. इसी सिलसिले में आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत और वेनेजुएला के आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. इसके साथ-साथ दोनों नेता एनर्जी सिक्योरिटी, व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, हेल्थ केयर, ट्रांसपोर्टेशन और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्रों में आगे सहयोग के रास्ते भी तलाशेंगे.
इससे पहले विदेश मंत्री (EAM) एस. जयशंकर ने रोड्रिगेज से मुलाकात की और भारत और वेनेजुएला के बीच संबंधों को मजबूत करने के उनके लगातार प्रतिबद्धता की तारीफ की. जयशंकर ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ रोड्रिगेज की मीटिंग से दोनों देशों के बीच सहयोग और बढ़ेगा. मीटिंग के बाद, विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मिलकर खुशी हुई.
#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi meets Venezuela Acting President Delcy Eloína Rodríguez Gómez at Hyderabad House.
— ANI (@ANI) June 4, 2026
President Delcy Gómez, who is on a five-day visit to India, arrived in New Delhi yesterday.
(Source: DD News) pic.twitter.com/uUD5dBqmdu
बता दें, रोड्रिगेज बुधवार को भारत के पांच दिन के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं. उनका मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करना है. उनके दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने भी सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस दौरे से भारत-वेनेजुएला के संबंध और गहरे होंगे और दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप में तेजी आएगी. विदेश मंत्रालय के मुताबिक रोड्रिगेज के साथ आया वेनेजुएला का डेलीगेशन एनर्जी, फार्मास्यूटिकल्स और ऑटो सेक्टर से जुड़ी कई जगहों पर जाएगा ताकि भारत की टेक्नोलॉजिकल और इंडस्ट्रियल क्षमताओं के बारे में जानकारी मिल सके और सहयोग के मौके तलाशे जा सकें. एनर्जी और इन्वेस्टमेंट के क्षेत्रों में भारत वेनेजुएला का एक अहम पार्टनर रहा है.
#WATCH | Delhi | EAM Dr S Jaishankar meets Venezuela Acting President Delcy Eloína Rodríguez Gómez.
— ANI (@ANI) June 4, 2026
President Delcy Gómez, who is on a five-day visit to India, arrived in New Delhi yesterday. pic.twitter.com/0hay4ta9oP
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि भारतीय सार्वजनिक उपक्रमों ने एनर्जी सेक्टर में वेनेजुएला में बड़ा इन्वेस्टमेंट किया है, और वे अपनी मौजूदगी को और बढ़ाने के मौके तलाशने के लिए उत्सुक हैं. भारत और वेनेजुएला के बीच अच्छे और दोस्ताना रिश्ते हैं, जो एनर्जी सेक्टर में सहयोग, व्यापार और ग्लोबल साउथ के लिए साझा कमिटमेंट पर आधारित हैं. मंत्रालय ने बताया कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते और मजबूत होने और अलग-अलग सेक्टर में जुड़ाव गहरा होने की उम्मीद है. दक्षिण अमेरिकी देश पर हमला करने और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को 'पकड़' लेने के बाद 5 जनवरी को रोड्रिगेज ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी.
पढ़ें: वेनेजुएला में महंगाई का विस्फोट: 2025 में 475% रही मुद्रास्फीति दर, दुनिया में सबसे अधिक
रूस या वेनेजुएला? भारत ने साफ कर दी अपनी 'ऑयल पॉलिसी', हम वहीं से खरीदेंगे जहां भारत का फायदा होगा

