ETV Bharat / bharat

देश को बांटने की साजिश सफल नहीं होने देंगे, वंदे मातरम विवाद पर बोले शिवराज सिंह

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम के टुकड़े करने का काम किया है. अब फिर कांग्रेस वही कर रही है.

Shivraj Singh Chouhan in Haridwar
हरिद्वार में शिवराज सिंह चौहान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 23, 2026 at 5:06 PM IST

|

Updated : August 23, 2026 at 5:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में आज वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर संत समागम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की. कार्यक्रम के बाद शिवराज सिंह चौहान ने वंदे मातरम पर छिड़े विवाद पर बयान दिया. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा वंदे मातरम भारत माता का वंदना का गीत है. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा भारत माता की वंदना से किसको आपत्ति हो सकती है?केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम के दो टुकड़े किये थे. बाद में वही भारत के विभाजन का आधार बना था. उन्होंने कहा कांग्रेस फिर से वंदे मातरम के टुकड़े करने का पाप कांग्रेस कर रही है. उन्होंने कहा देश कांग्रेस की इस हरकत को सहन नहीं करेगा.

हरिद्वार में शिवराज सिंह चौहान (ETV Bharat)

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस फिर से देश को बांटने की कोशिश कर रही है. शिवराज सिंह चौहान ने देश को बांटने की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा, अब देश में पूरा वंदे मातरम गाया जाएगा.

वहीं, वंदे मातरम पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कांग्रेस ने 1937 में अपने अधिवेशन में मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम को बांटने का काम किया था. आज भी कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. वंदे मातरम् को गाकर वीर शहीदों ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी. हजारों आंदोलनकारी शहीद हो गए थे, लेकिन कांग्रेस आज भी वंदे मातरम का अपमान कर रही है.

उत्तराखंड में यह पांचवां पहरा है, जब कांग्रेस वंदे मातरम् में शामिल देवी देवताओं का भी अपमान कर रही है. यहां मां गंगा, मा धारी देवी, नंदा सुनंदा और घर-घर में देवी देवताओं का वास है. लेकिन कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. इसे लेकर देवभूमि उत्तराखंड और पूरे देश में रोष है. कांग्रेस को देवी देवताओं का अपमान अच्छा लग रहा है.

योग गुरू बाबा रामदेव ने भी वंदे मातरम को लेकर बयान दिया. योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा भारत माता ही लक्ष्मी और दुर्गा है, जो लोग 'वंदे मातरम्' में देवी देवता और मंदिर को देख रहे हैं, उनको थोड़ी संस्कृत भी पढ़ लेनी चाहिए. नासमझ लोग 'वंदे मातरम्' को गलत समझ रहे हैं. मां की उपासना को मठ मंदिर और देवी देवताओं से जोड़कर नहीं देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : August 23, 2026 at 5:13 PM IST