हजारीबाग में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, टला बड़ा हादसा
हजारीबाग में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुई है.

Published : August 28, 2026 at 10:32 PM IST
हजारीबागः जिला के चरही और बेस रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गई. हाई स्पीड ट्रेन रेलवे ट्रैक पर आ गई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई.
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस दुर्घटना में ट्रेन को नुकसान पहुंचा है.
हजारीबाग के चरही और बेस रेलवे स्टेशन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. लेकिन इस दुर्घटना में कोई भी पैसेंजर हताहत नहीं हुआ है. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 41 मिनट तक दुर्घटनास्थल पर रुकी रही.
इस दौरान रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. ट्रेन और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई. हादसे के कारण ट्रेन के परिचालन पर भी असर पड़ा. धनबाद रेल मंडल ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. ट्रेन अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल चुका है. ट्रेन का अगला हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है.
इस घटना के बाबत बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही थी. इसी दौरान चरही और बेस रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली आ गई. ट्रेन के चालक ने ट्रैक्टर से बचने की कोशिश की लेकिन हाई स्पीड ट्रेन ट्रैक पर मौजूद ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई. दुर्घटना के बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा.
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में चलती ट्रेन से टकराया 'बाज', लोको पायलट घायल
इसे भी पढ़ें- झारखंड के साहिबगंज में टला बड़ा रेल हादसा, बिना ड्राइवर के दौड़ी ट्रेन खड़ी गाड़ी से टकराई, 14 बोगियां हुई बेपटरी
इसे भी पढ़ें- चलती ट्रेन से मां ने डेढ़ माह के मासूम को नीचे फेंका, यात्रियों की सतर्कता से बची दूसरे बच्चे की जान

