ETV Bharat / bharat

यूपी के राज्यपाल और सीएम योगी से सतपाल महाराज व BKTC अध्यक्ष ने की भेंट, चारधाम यात्रा का दिया न्यौता

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बीकेटीसी अध्यक्ष ने यूपी की राज्यपाल और और सीएम योगी को चारधाम आने का न्यौता दिया.

BKTC President Hemant Dwivedi
सतपाल महाराज और बीकेटीसी अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा का दिया न्यौता (Photo-BKTC)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 1, 2026 at 7:49 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीते दिन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्यपाल और और सीएम योगी को आगामी चारधाम समेत बदरीनाथ व केदारनाथ धाम आने का न्यौता दिया. बीकेटीसी अध्यक्ष ने राज्यपाल और और सीएम योगी से पर्यटन- तीर्थाटन पर विस्तार से चर्चा की.

गौर हो कि उत्तराखंड में चारधाम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड के धर्मस्व संस्कृति मंत्री मंत्री सतपाल बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. साथ ही दोनों नेताओं ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी को चारधाम आने का न्यौता भी दिया. बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बताया कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हो रहा है.

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का भव्य पुनर्निर्माण हुआ है, जबकि बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहे हैं. केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है. साथ ही उन्होंने सीएम योगी को चारधाम यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित किया.

इस दौरान हेमंत द्विवेदी ने सीएम योगी को बीकेटीसी की लखनऊ व हंसुआ-फतेहपुर की भवन एवं बगीचों, भूमि को विनिमय कर उप्र सरकार में समाहित करने, उसके स्थान पर बीकेटीसी को हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश में यूपी सरकार की उपलब्ध भूमि को दिए जाने को लेकर पत्र सौंपा. सीएम योगी ने जिस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि लखनऊ के अमीनाबाद-गड़बड़झाला में बीकेटीसी की करीब ग्यारह हजार वर्ग फीट भूमि है, जिस पर तीन पुराने भवन, एक छोटा मंदिर, जो पूजा घर के रूप में है. यह संपत्ति लखनऊ के व्यावसायिक क्षेत्र के केंद्र में स्थित है, वहीं लखनऊ से 90 किमी दूरी पर हंसुवा फतेहपुर में 51452 वर्गफीट (एक बगीचा), 24025 वर्गफीट (43) दुकानें एवं 02 गोदाम जीर्ण शीर्ण एवं खाली भूमि है. बीकेटीसी की करीब 86477 वर्गफीट भूमि उत्तर प्रदेश में अवस्थित है.

बताया कि संपत्तियों से वर्तमान में मंदिर समिति को किसी भी प्रकार की आमदनी नहीं है और देखरेख पर काफी व्यय होता है. राज्य गठन के बाद बीकेटीसी इन स्थलों की देखभाल अधिक दूरी होने के कारण सही ढंग से नहीं कर पा रही है. जिसके चलते कई भू-माफियाओं की नजर इस भूमि पर है. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की इस भूमि के खुर्द-बुर्द होने की संभावना है.

पढ़ें-