एंजेल चकमा हत्याकांड: पूर्वोत्तर के छात्रों ने देहरादून में निकाला कैंडल मार्च, कहा- 'हम भारतीय हैं, हमें न्याय चाहिए'
देहरादून पुलिस बना रही है नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की सूची, एसएसपी ने कहा छात्रों के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : January 1, 2026 at 10:16 AM IST
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए त्रिपुरा के 24 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा के मर्डर का मामला शांत नहीं हो रहा है. हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं. बुधवार को साल 2025 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को पूर्वोत्तर के छात्रों ने एंजेल चकमा की हत्या के विरोध में देहरादून में कैंडल मार्च निकाला. प्रदर्शनकारी कथित नस्लीय भेदभाव के खिलाफ नारे लगाते हुए न्याय की मांग कर रहे थे.
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों ने देहरादून में कैंडल मार्च निकाला: यूटीएसए यानी यूनिफाइड त्रिपुरा स्टूडेंट्स एसोसिएशन (Unified Tripura Students Association) के बैनर तले, देहरादून के अलग-अलग संस्थानों के छात्र बुधवार 31 दिसंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के गांधी पार्क के बाहर इकट्ठा हुए. इसके बाद उन्होंने हाथों में मोमबत्तियां लीं और घंटाघर तक मार्च किया. यूटीएसए के इस कैंडल मार्च में अनेक दूसरे राज्यों के छात्र भी शामिल थे.
प्रदर्शनकारियों ने कहा- 'हम भारतीय हैं', 'हमें न्याय चाहिए': कैंडल मार्च के साथ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने हाथों में एंजेल चकमा की तस्वीर वाले बैनर थे. ये लोग 'नस्लवाद बंद करो', 'हम भारतीय हैं', 'हमें न्याय चाहिए' जैसे नारे लगा रहे थे. यूनिफाइड त्रिपुरा स्टूडेंट्स एसोसिएशन, देहरादून के जनरल सेक्रेटरी चुरंता त्रिपुरा ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. इसलिए वो इसे नस्लवाद से जुड़ा मामला नहीं मान रही है. चुरंता ने ये आरोप भी लगाया कि पुलिस ने नए साल के जश्न के कारण ट्रैफिक की समस्या का हवाला देते हुए, उनसे विरोध मार्च रोकने को कहा.

देहरादून में हुई त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या: बताते चलें कि 24 साल के एंजेल चकमा देहरादून में एक निजी विश्वविद्यालय से MBA कर रहे थे. अभी वो फाइनल ईयर के छात्र थे. 9 दिसंबर को कुछ युवकों ने कथित तौर पर धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला किया था. एंजेल चकमा को गंभीर हालत में देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 17 दिन तक जिंदगी के लिए मौत से जूझने के बाद आखिरकार 26 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी.
देहरादून में त्रिपुरा के छात्र के साथ हुई दुखद घटना के संबंध में एसएसपी देहरादून श्री अजय सिंह ने विस्तृत जानकारी साझा की है। उत्तराखंड पुलिस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।#UttarakhandPolice pic.twitter.com/Ah7HAM0NND
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) December 31, 2025
पुलिस ले रही है नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की जानकारी: एंजेल चकमा के परिवार और दोस्तों ने इस घटना को नस्लीय टिप्पणियों का नतीजा बताया था. वहीं देहरादून पुलिस ने कहा कि उनकी अब तक की जांच में नस्लीय भेदभाव का कोई सबूत नहीं मिला है. देहरादून के एसएसपी (Senior Superintendent of Police) अजय सिंह ने कहा कि पूरे देश से, जिसमें पूर्वोत्तर के 2,500 से ज्यादा छात्र शामिल हैं, देहरादून में पढ़ने आते हैं. अकेले त्रिपुरा के 250 से ज्यादा छात्र देहरादून में पढ़ रहे हैं.
The national media should also highlight about us and how patriotic we have been as Northeastern people . We have not allowed Chinese to enter our territory and yet we are called Chinese , chinky or momo by some fools ! Is this not alienation of us from our beloved country pic.twitter.com/arfunN27sc
— Pradyot_Tripura (@PradyotManikya) December 31, 2025
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के साथ ऑनलाइन बैठक करेगी देहरादून पुलिस: इधर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड के बाद पुलिस ने देहरादून जिले के अलग-अलग कॉलेजों और पीजी संचालकों से नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की जानकारी मांगी है. मिली जानकारी के आधार पर उनकी सूची तैयार की गई है. देहरादून एसएसपी अजय सिंह के अनुसार पुलिस इनके साथ ऑनलाइन बैठक कर सुरक्षा का भरोसा दिलाएगी. एसएसपी ने कहा कि इस घटना से उनके मन में किसी भी तरह का डर न पैदा हो इसके लिए संवाद किया जाएगा. उनके साथ एक ऑनलाइन बैठक का भी आयोजन किया जा रहा है. एसएसपी के अनुसार देहरादून पुलिस एक-एक छात्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.
Those who targeted Anjel chakma did it know which ethnic tribe he belonged to or which religion he followed . Yet we are divided along different language or tribes and religion - end this divide my young people let us rise as one pic.twitter.com/t7Mksy6qzj
— Pradyot_Tripura (@PradyotManikya) December 31, 2025
एंजेल चकमा मर्डर केस में अभी तक क्या-क्या हुआ
- 9 दिसंबर की रात त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा पर हमला हुआ
- एंजेल चकमा को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया
- 17 दिन तक एंजेल चकमा जिंदगी के लिए मौत से लड़ते रहे
- 26 दिसंबर को एंजेल चकमा मौत से जिंदगी के लिए जंग हार गए
- एंजेल चकमा की मौत के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ
- एंजेल चकमा की हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं
- एक फरार आरोपी के नेपाल में होने की आशंका है
- फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया है
- 27 दिसंबर को एंजेल चकमा का त्रिपुरा में अंतिम संस्कार किया गया
- 29 दिसंबर को उत्तराखंड के सीएम धामी ने एंजेल चकमा के पिता से फोन पर बात की
- उत्तराखंड सरकार ने एंजेल चकमा के परिवार को 4 लाख की सहायता राशि का चेक भेजा
- देहरादून पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की सूची मांगी, छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया
- 31 दिसंबर 2025 को यूनिफाइड त्रिपुरा स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने देहरादून में कैंडल मार्च निकाला
त्रिपुरा राजघराने के वंशज प्रद्योत माणिक्य ने कहा है कि-
नेशनल मीडिया को भी हमारे बारे में और हम नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के बारे में बताना चाहिए कि हम कितने देशभक्त रहे हैं. हमने चीनियों को अपनी जमीन में घुसने नहीं दिया. फिर भी कुछ बेवकूफ लोग हमें चीनी, चिंकी या मोमो कहते हैं! क्या यह हमें हमारे प्यारे देश से अलग करना नहीं है?
-प्रद्योत माणिक्य, त्रिपुरा राजघराने के वंशज-
प्रद्योत ने आगे कहा कि-
This is about our future and not our past ! We were divided before and that’s why we are here but for a better tmw for our next generation we should try to be one ! #OneNortheast pic.twitter.com/7g1hoTfNuc
— Pradyot_Tripura (@PradyotManikya) December 31, 2025
जिन्होंने एंजेल चकमा को निशाना बनाया, उन्हें यह नहीं पता था कि वह किस जातीय जनजाति या किस धर्म का था. फिर भी हम अलग-अलग भाषाओं, जनजातियों और धर्मों के आधार पर बंटे हुए हैं - मेरे युवा लोगों, इस बंटवारे को खत्म करो, चलो एक होकर आगे बढ़ें.
यह हमारे भविष्य के बारे में है, हमारे अतीत के बारे में नहीं! हम पहले बँटे हुए थे और इसीलिए हम यहां हैं, लेकिन अपनी अगली पीढ़ी के बेहतर कल के लिए हमें एक होने की कोशिश करनी चाहिए! #OneNortheast
ये भी पढ़ें:
- क्या सैकड़ों लोगों के सामने हुई एंजेल चकमा की हत्या? पुलिस ने दिया ये जवाब
- एंजेल चकमा के पिता का दर्द: 'जो मेरे बच्चे के साथ हुआ, वैसा किसी के साथ न हो', पुलिस पर लगाया आरोप
- त्रिपुरा एंजेल चकमा हत्याकांड: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार को नोटिस
- एंजेल चकमा मर्डर: दोषियों को फांसी की सजा की मांग, NESO ने CM धामी को सौंपा ज्ञापन
- त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के परिवार को आर्थिक मदद, उत्तराखंड सरकार ने भेजा 4 लाख का चेक
- पिता को वीआरएस दिलवाकर खुद परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला था एंजेल चकमा, सपनों के साथ मार डाला
- त्रिपुरा एंजेल चकमा हत्याकांड: SSP का नस्लीय टिप्पणी से इनकार, मुख्य आरोपी भी नॉर्थ ईस्ट निवासी
- त्रिपुरा एंजेल चकमा मर्डर केस, 'नफरत रातों-रात पैदा नहीं होती', राहुल का बीजेपी पर कटाक्ष
- त्रिपुरा छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, ऐसे हुआ हमला
- त्रिपुरा एंजेल चकमा हत्याकांड: सीएम धामी ने पीड़ित के पिता से की बात, कहा- आरोपियों पर होगा सख्त एक्शन
- उत्तराखंड एंजेल चकमा केस: TISF ने अगरतला में कैंडल मार्च निकाला, की न्याय की मांग
- उत्तराखंड में नस्लीय हिंसा का शिकार हुआ त्रिपुरा का छात्र? सोशल मीडिया पर जस्टिस कैंपेन शुरू, जानिये पूरा घटनाक्रम

