ETV Bharat / bharat

Udaipur Royal wedding : एक-दूजे के हुए नेत्रा और वामसी, रिसेप्शन में जेनिफर लोपेज ने दी शानदार परफॉर्मेंस, जोधपुरी सूट में दिखे ट्रंप के बेटे

उदयपुर के जग मंदिर में नेत्रा और वामसी ने एक दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया.

नेत्रा वामसी  को वरमाला पहनाते हुए
नेत्रा वामसी को वरमाला पहनाते हुए (Source : (Instagram/@wizcraft.weddings))
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : November 23, 2025 at 3:15 PM IST

|

Updated : November 23, 2025 at 3:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर: पिछोला झील के बीच स्थित भव्य जग मंदिर में रविवार को अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना एलिजाबेथ और अमेरिकी मूल के वामसी गडिराजू एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए. दूल्हन नेत्रा लाल रंग के लहंगे में दिखी और दूल्हे राजू ने सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी थी. दुल्हन ने फूलों की चादर के साथ ग्रैंड एंट्री की. इसके बाद वरमाला की रस्म हुई. रात को सिटी पैलेस और होटल लीला पैलेस में भव्य रिसेप्शन का आयोजन हुआ.

होटल लीला पैलेस में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में जेनिफर लोपेज और ब्लैक कॉफी की परफॉर्मेंस ने समारोह को और भव्य बना दिया. डीजे ब्लैक कॉफी खासतौर पर इस रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंचे थे और उनके आगमन ने ही उत्सव का जोश बढ़ा दिया था. कुल मिलाकर यह शादी राजस्थानी शान ओ-शौकत, हॉलीवुड ग्लैमर और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मौजूदगी से एक यादगार आयोजन बन गई.

इस शाही शादी के लिए झील के मध्य बने ऐतिहासिक महल को रोशनी, फूलों और पारंपरिक तरीके से सजाया गया. शादी के मुख्य मंडप के पास स्थित भगवान के मंदिर को भी खास तौर पर सजाया गया. शादी के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कई मेहमान पहुंचे हैं. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर भी शामिल रहे. वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सफेद जोधपुरी सूट में नजर आए और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

इसे भी पढ़ें. Netra weds Vamsi : संगीत नाइट में नोरा फतेही की परफॉर्मेंस से पारा हुआ 'हाई', दूल्हा-दुल्हन भी थिरके

मेहमानों को होटल लीला पैलेस और लेक पैलेस से विशेष सजाई गई नौकाओं से जग मंदिर तक लाया गया है. इस शादी में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड-हॉलीवुड सहित कई बड़ी हस्तियां उदयपुर पहुंचीं हैं.

Last Updated : November 23, 2025 at 3:27 PM IST