ETV Bharat / bharat

मां दंतेश्वरी के दरबार में निभाई गई अनोखी परंपरा, किन्नर समाज ने चढ़ाई सबसे पहले मां को चुनरी

रात 1 बजे सबसे पहले किन्नर समाज के लोगों ने मां के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. सुनील कश्यप की रिपोर्ट.

DANTESHWARI TEMPLE
किन्नर समाज ने चढ़ाई सबसे पहले मां को चुनरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : October 11, 2026 at 11:41 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जगदलपुर: बस्तर की आराध्य देवी दंतेश्वरी के प्रति आस्था और विश्वास का अनूठा नजारा नवरात्रि के पहले दिन देखने को मिलता है. किन्नर समाज के लोगों ने रात करीब 1 बजे दंतेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर देवी को चुनरी चढ़ाई और बस्तरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. इससे एक दिन पहले समाज के लोगों ने शहर के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली. गाजे-बाजे के साथ निकले समाज के लोग नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ इस परंपरा को निभाया.


किन्नर समाज ने चढ़ाई सबसे पहले चुनरी

किन्नर समाज के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन में शामिल होने के लिए पड़ोसी राज्य ओडिशा के साथ ही प्रदेश के दूसरे जिलों से भी किन्नर समाज के लोग जगदलपुर पहुंचे. समाज के लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी देवी को चुनरी चढ़ाई गई है. इस दौरान उन्होंने बस्तरवासियों के लिए दुआ मांगी. जिन परिवारों में संतान नहीं हैं, उनके लिए संतान सुख की कामना की गई. शादी-विवाह में आ रही रुकावटें दूर होने और लोगों के घर-परिवार बसने की भी प्रार्थना माता रानी से की गई. इसके साथ ही व्यापारियों के कारोबार में बरकत और शहर में सुख-शांति बनी रहने की कामना की गई.

किन्नर समाज ने चढ़ाई सबसे पहले मां को चुनरी (ETV Bharat)

सुगाह का जोड़ा लेकर बग्घी से पहुंचा किन्नर समाज

माता को सबसे पहले चुनरी चढ़ाने की इस परंपरा में किन्नर समाज के 2 सदस्यों द्वारा निर्जला उपवास रखा जाता है. उपवास करने वाले दोनों लोग बग्घी में बैठकर चुनरी और सुहाग का जोड़ा लेकर मंदिर पहुंचते हैं. इसके बाद विधि-विधान से मां दंतेश्वरी देवी की पूजा अर्चना करने के बाद देवी को चुनरी चढ़ाई जाती है. समाज के लोगों के लिए यह आयोजन केवल धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि आस्था और आपसी जुड़ाव का भी प्रतीक है. साल में एक बार निकलने वाले इस जलसे को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह रहता है.

JAGDALPUR KINNAR SAMAJ
बस्तर की आराध्य देवी दंतेश्वरी (ETV Bharat)

करीब 2 दशक से चली आ रही परंपरा

किन्नर समाज के लोगों ने बताया कि पहले इस आयोजन के दौरान उन्हें शहरवासियों का उतना समर्थन नहीं मिल पाता था. लेकिन अब समय के साथ लोगों का सहयोग बढ़ा है. शहर के कई चौक-चौराहों पर उनके लिए पानी और खाने-पीने की व्यवस्था की जाती है. कई जगह आरती कर उनका स्वागत और सम्मान भी किया जाता है. दंतेश्वरी देवी को चुनरी चढ़ाने की यह परंपरा पिछले 17 सालों से लगातार निभाई जा रही है. हालांकि उनसे पहले भी समाज के बुजुर्ग इस परंपरा को निभाते रहे हैं. हर साल नवरात्रि के दौरान होने वाले इस आयोजन में दूर-दराज से समाज के लोगों का जुटना और दंतेश्वरी देवी के दरबार में उपस्थित होना, इस परंपरा के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है.

JAGDALPUR KINNAR SAMAJ
गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस (ETV Bharat)

मां दंतेश्वरी की महिमा

दंतेश्वरी मंदिर देवी दंतेश्वरी को समर्पित एक मंदिर है और यह भारत भर में फैले 52 शक्तिपीठों में से एक है. यह मंदिर 14वीं शताब्दी में निर्मित है और दंतेवाड़ा में स्थित है, जो जगदलपुर से 80 किलोमीटर और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 350 किलोमीटर दूर स्थित है. यह राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है और रायपुर शहर से सड़क मार्ग से लगभग 7-8 घंटे की यात्रा दूरी पर है. दंतेश्वरी मंदिर भक्तों और पर्यटकों की आस्था का केंद्र है.

JAGDALPUR KINNAR SAMAJ
दंतेश्वरी देवी (ETV Bharat)
JAGDALPUR KINNAR SAMAJ
किन्नर समाज ने चढ़ाई चुनरी (ETV Bharat)

कांटों पर झूलती देवी ने दी दशहरा मनाने की अनुमति, निभाई गई काछनगादी रस्म, ऐतिहासिक महापर्व की हुई शुरुआत

शारदीय नवरात्र 2026: मां दुर्गा को पूजा के दौरान क्या-क्या करते हैं अर्पित, छत्र और मुकुट चढ़ाने की क्यों है परंपरा

शारदीय नवरात्र 2026: कांकेर में रास गरबा का आयोजन, भक्ति गीतों पर झूमे भक्त