बिहार में राज्यसभा की पांचों सीट जीतेगी NDA, मेरी मां राजनीति में नहीं रखेंगी कदम, झारखंड पहुंचे चिराग पासवान की दो टूक
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र की शादी समारोह में शामिल होने के लिए झारखंड आए हैं.

Published : February 28, 2026 at 7:42 PM IST
रिपोर्ट- भुवन किशोर झा.
रांचीः झारखंड दौरे पर आए लोजपा अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्यसभा चुनाव में बिहार से पांचों के पांचों सीट जीतने का दावा किया है. कई बार यह कहा जाता है कि चार में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन मैं मानता हूं कि बिहार से पांचों के पांचों सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है. इस चुनाव को लेकर गठबंधन के अंदर चर्चा चल रही है. इन सांसदों के चयन में लोजपा रामविलास पार्टी के 19 विधायकों की भूमिका अहम होगी गठबंधन के अंदर इसको लेकर चर्चा चल रही है.
रांची एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार मेरी मां के राज्यसभा चुनाव लड़ने की बात को खारिज करते हुए कहा कि मेरी मां सक्रिय राजनीति में आने से इनकार की है ऐसे में वो राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता यह है कि एनडीए को सभी पांचों के पांचो सीट मिले और उनकी जीत हो. ऐसे मजबूत लोग राज्यसभा जाएं जो सही मायने में बिहार से जुड़े विषयों के बातों को राज्यसभा में रख पाए इसके लिए बहुत जल्द नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी गठबंधन में बातचीत लगभग लगभग हो चुकी है.
असम और बंगाल चुनाव लड़ने पर लोजपा कर रही है विचार- चिराग
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने बंगाल और असम चुनाव पर पार्टी द्वारा की जा रही तैयारी की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी आज की तारीख में विस्तार करने की सोच रखती है. इसी का परिणाम है कि झारखंड में भी हमारे विधायक हैं नागालैंड में हमारे विधायक हैं. ऐसे में बाकी राज्यों में भी हमारी पार्टी का विस्तार हो इस दृष्टि से पार्टी के संगठन को तैयार किया जा रहा है. यह जिम्मेदारी हमारे क्रिया के सांसद राजेश वर्मा को दी गई है. उन्होंने पिछले दिनों असम और बंगाल का प्रवास किया था.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि होली के तुरंत बाद सांसद राजेश वर्मा का चार दिनों का उनका फिर कार्यक्रम होगा उनके द्वारा रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष और राज्य इकाई की सहमति से पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड को दी जाएगी. उसके बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड इस पर फैसला लेगी कि हम लोग बंगाल और असम में चुनाव लड़ते हैं या नहीं लड़ते हैं कितनी सीटों पर लड़ते हैं. यह तमाम चीज तय की जाएगी.
चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र की शादी समारोह में शामिल होने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते परिवार के किसी सदस्य के यहां खुशी का यह क्षण है तो उसमें जरूर शामिल होना चाहिए इस वजह से मैं यहां आया हूं. इधर रांची एयरपोर्ट पर लोजपा प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, राजन प्रधान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने लोजपा अध्यक्ष का स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें- ईटीवी भारत से खास बातचीत में बोले लोजपा सांसद, आज की तारीख में अगर कोई बेचारा है तो वो हैं लालू यादव और तेजस्वी यादव
इसे भी पढ़ें- बेटे को मंत्री बनाने और लोजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर उपेंद्र कुशवाहा ने दी सफाई, हिजाब विवाद पर कही ये बात
इसे भी पढ़ें- चतरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कहा- झारखंड की बदलनी है तस्वीर, बन सकता है विकसित राज्य

