मसूरी में राहुल गांधी पर बरसे शिवराज चौहान, बोले- देश की प्रगति नहीं देख पा रहे
मसूरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कृषि क्षेत्र में 2 बड़े रिफॉर्म्स करने की कही बात, राहुल गांधी पर भी कसा तंज

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : March 1, 2026 at 8:50 PM IST
|Updated : March 2, 2026 at 3:00 PM IST
मसूरी: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान मसूरी दौरे पर रहे. जहां उन्होंने किसानों के लिए संचालित तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है. जिसके लिए कई रिफॉर्म्स किए गए हैं, इसका फायदा किसानों को हो रहा है. केंद्र सरकार लगातार देश को विकसित बनाने जाने को लेकर काम कर रही है. इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी को भी घेरा.
राहुल गांधी पर बरसे: केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो देश की प्रगति नहीं देख पा रहे हैं. आज मोदी सरकार में किसानों के हित के लिए कई योजना बना रही है, लेकिन कांग्रेस के समय पर योजना बनी तो सही, लेकिन उसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाया. कांग्रेस ने उस समय कुछ नहीं किया.
उन्होंने कहा कि इस बात से बहुत खेद है कि राहुल गांधी देश में नहीं विदेशों में जाकर भी अपने देश की आलोचना करते हैं और तथ्यहीन आलोचना करते हैं. राहुल गांधी अब बीजेपी का मैदान में मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, जिसको लेकर वो समय-समय पर तथ्यहीन आंकड़े पेशकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं. इसी कारण उन्हें कई अदालत में खड़ा होना पड़ रहा है.
शिवराज चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की एक गरिमा होती है. आलोचना स्वागत योग्य है, लेकिन आलोचना के नाम पर गाली देना गलत है. इसके अलावा उन्होंने अरविंद केजरीवाल को शराब के घोटाले पर क्लीन चिट दिए जाने पर कहा कि उनको उसमें कुछ कहना नहीं है. यह संस्था का मामला है और संस्था उसमें क्या कर रही है वो संस्था जानें.
प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज देवभूमि उत्तराखंड के मसूरी में पौधरोपण किया।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 1, 2026
अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध वनस्पतियों से संपन्न, पहाड़ों की रानी मसूरी की हरियाली और सुंदरता मन को मोह लेती है। यहां के सुरम्य वातावरण और अद्भुत सौंदर्य के बीच प्रकृति की सेवा का यह… pic.twitter.com/RWv9y9B1qB
कृषि क्षेत्र में किए जाएंगे 2 बड़े रिफॉर्म्स: कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि जल्द ही दो रिफॉर्म्स देखने को मिलेंगे. जिसके तहत सीड एक्ट और पेस्टिसाइड एक्ट लाया जा रहा है. जिसे पार्लियामेंट में लाया जा रहा है. इससे किसानों को प्रमाणित बीज और पेस्टिसाइड मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि घटिया बीज के कारण फसलें खराब हो जाती है. जिससे उत्पादन कम होता है.
अब जो घटिया बीज देगा, उसके खिलाफ कड़े कानून का प्रावधान किया जा रहा है. 20 लाख से लेकर 50 लाख तक के जुमाने की राशि का प्रावधान किया जा रहा है. वहीं, पेस्टिसाइड्स गलत दिए जाने या घटिया क्वालिटी का दिए जाने पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया जा रहा है.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की ओर से भारत विस्तार नाम का एआई विकसित किया जा रहा है, जिससे किसान को एक जगह पर ही सभी जानकारी उपलब्ध हो सकेगा. इसके अलावा कई काम कृषि क्षेत्र में किए जा रहे हैं. जिसका फायदा किसानों को मिलेगा.

"उत्तराखंड में बागवानी क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है. साल 2024-25 के तृतीय अग्रिम अनुमान के अनुसार, राज्य में करीब 1.58 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी फसलें ली जा रही हैं. जिसका कुल उत्पादन 10.33 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा पहुंचा है."- शिवराज चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री
"फल उत्पादन लगभग 3.60 लाख मीट्रिक टन और सब्जी उत्पादन लगभग 5.94 लाख मीट्रिक टन दर्ज किया गया है, जो पहाड़ी राज्यों के लिए बड़ी उपलब्धि है. मसालों और पुष्प उत्पादन में भी लगातार वृद्धि हो रही है."- शिवराज चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री
"हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड को उच्च मूल्य वाली फसलों, प्राकृतिक खेती, शहद उत्पादन और निर्यातोन्मुख बागवानी का हब बनाया जाए। केंद्र सरकार किसानों को तकनीक, प्रसंस्करण, भंडारण और बाज़ार से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग दे रही है."- शिवराज चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री
केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान की अहम बातें-
- साल 2024-25 के फाइनल अनुमान के अनुसार, देश का कुल बागवानी उत्पादन लगभग 3,707.38 लाख टन रहा, जो 2023-24 के मुकाबले करीब 4.51 फीसदी ज्यादा है. जबकि, बागवानी क्षेत्रफल बढ़कर लगभग 301.36 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो 3.61 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है.
- साल 2025-26 के प्रथम अग्रिम अनुमान में भी कुल बागवानी उत्पादन लगभग 3,708.46 लाख टन और क्षेत्रफल 301.31 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है, जो इस क्षेत्र में स्थिरता और सतत वृद्धि का संकेत देता है.
- फलों का उत्पादन 2024-25 में 4.13 फीसदी से बढ़कर लगभग 1176.49 लाख टन और क्षेत्र 2.20 फीसदी बढ़कर 72.88 लाख हेक्टेयर होने का अनुमान है. केले का उत्पादन लगभग 383.22 लाख टन और आम का उत्पादन लगभग 231.43 लाख टन रहने का अनुमान है. जबकि, साल 2025-26 में भी फलों के उत्पादन में लगभग 0.88 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है.
- सब्जियों का उत्पादन 2023-24 के 2072.08 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में लगभग 2177.97 लाख टन होने का अनुमान है. प्याज, आलू, हरी मिर्च, फूलगोभी और भिंडी जैसी फसलों में अच्छी बढ़ोतरी रही है. साल 2025-26 में टमाटर के उत्पादन में लगभग 10.21 फीसदी की वृद्धि के साथ 227.02 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है.
- मसालों का उत्पादन साल 2024-25 में 124.84 लाख टन से बढ़कर लगभग 129.93 लाख टन (लगभग 4.08 फीसदी) वृद्धि होने का अनुमान है, जिसमें लहसुन, अदरक, जीरा और हल्दी की पैदावार बढ़ी है.
- साल 2025-26 में कुछ मामूली कमी का अनुमान होते हुए भी लहसुन, इलायची और हल्दी जैसी फसलों में आगे और वृद्धि की संभावना बनी हुई है.
- फूलों का उत्पादन साल 2023-24 के 35.35 लाख टन से बढ़कर साल 2024-25 में लगभग 20.65 फीसदी की वृद्धि के साथ 42.65 लाख टन होने और क्षेत्र 25.24 फीसदी बढ़कर 3.97 लाख हेक्टेयर होने का अनुमान है. जबकि, सुगंधित व औषधीय फसलों का उत्पादन 7.26 से बढ़कर लगभग 9.01 लाख टन (24.11 फीसदी से ज्यादा) वृद्धि होने की उम्मीद है.
- बागान फसलों में साल 2024-25 के दौरान मौसम के असर से उत्पादन 176.66 से घटकर 169.81 लाख टन होने का अनुमान है, लेकिन क्षेत्र 44.56 से बढ़कर 45.85 लाख हेक्टेयर होने की उम्मीद है. साल 2025-26 में उत्पादन फिर से बढ़कर लगभग 179.68 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें नारियल के क्षेत्र और उत्पादन दोनों में सुधार की संभावना है.
ये भी पढ़ें-
- चमोली पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, उत्तराखंड के किसानों को दी बड़ी सौगात
- दाल उत्पादन में नंबर 1 बनेगा कर्नाटक, केंद्रीय कृषि मंत्री ने 25 बीज ग्राम और 35 दाल मिलों की घोषणा की
- जमीन पर कितनी बदली किसानों की किस्मत? अब कमियां दूर करने के लिए सरकार करेगी समीक्षा
- शिवराज सिंह ने सभी किसानों को दी बड़ी सौगात, अब ये नुकसान भी होंगे कवर, पढ़ें फटाफट
- किसानों के लिए खुशखबरी! राज्यों की भौगोलिक और जलवायु स्थिति के अनुसार बनेगा कृषि रोडमैप

