23 साल बाद बिहार लौटे ब्रिटेन के AI मंत्री कनिष्क नारायण, कहा- 'यहां बहुत तरक्की हुई है'
यूनाइटेड किंगडम के AI मंत्री कनिष्क नारायण 20 साल बाद बिहार आए. पटना में संजय झा से मुलाकात की. राज्य की प्रगति पर चर्चा की.

Published : February 21, 2026 at 12:01 PM IST
पटना: यूनाइटेड किंगडम के AI मंत्री कनिष्क नारायण ने JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से उनके आवास पर मुलाकात की. उन्होंने संजय कुमार झा से उनके आवास पर बिहार के विकास और एआई के क्षेत्र में भविष्य के सहयोग पर विचार-विमर्श किया.
कनिष्क नारायण ने की संजय झा से मुलाकात: यूके के AI मंत्री कनिष्क नारायण ने JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, आज सब ग्लोबल हो चुका है और बिहार तकनीक को लेकर इन सभी चीजों के साथ मैच कर रहा है. हमारे पास बहुत बड़ी युवा पीढ़ी है. हम देश और दुनिया में हर सेक्टर में अच्छा कर रहे हैं.
#WATCH पटना, बिहार: यूनाइटेड किंगडम के AI मंत्री कनिष्क नारायण ने JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से उनके आवास पर मुलाकात की। pic.twitter.com/OXtRc5fNDe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
''बिहार में अब चीजे बदल गईं हैं. बिहर के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां प्लेटफॉर्म खड़ा कर दिया है. अब आपको जितना ऊपर उड़ना है उड़िए. AI तकनीक का उपयोग हेल्थ, कृषि और सर्विस में हो सकता है. बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है. मुझे लगता है कि आने वाले समय में बिहार किसी भी दूसरे स्टेट से कम नहीं होगा." - संजय कुमार झा, JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
#WATCH पटना, बिहार: यूनाइटेड किंगडम के AI मंत्री कनिष्क नारायण ने JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से उनके आवास पर मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
इस पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, " ... आज सब ग्लोबल हो चुका है और बिहार तकनीक को लेकर इन सभी चीजों के साथ… pic.twitter.com/8oOzcaVilb
20 साल बाद आए बिहार: कनिष्क नारायण ने पटना में संजय कुमार झा से मुलाकात के दौरान अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि 20 सालों से अधिक समय बाद बिहार लौटना उनके लिए बेहद खुशी की बात है. उन्होंने राज्य में हुई प्रगति की सराहना की और कहा कि बिहार अब प्रौद्योगिकी के भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

"बिहार आकर सच में बहुत अच्छा लगा और मेरा जन्म यहीं हुआ है. मैं 20 साल से ज़्यादा समय बाद यहां वापस आया हूं. हम देख सकते हैं कि यहां बहुत तरक्की हुई है. बिहार टेक्नोलॉजी के भविष्य को आगे बढ़ा रहा है."-कनिष्क नारायण, AI मंत्री, यूनाइटेड किंगडम
बिहार आकर मिली खुशी: कनिष्क नारायण ने कहा, "मेरा जन्म यहीं हुआ था और 20 साल से अधिक समय बाद मैं यहां वापस आया हूं. आप यहां हुई प्रगति को देख सकते हैं. हम प्रौद्योगिकी के भविष्य की ओर अग्रसर हैं, यही हम ब्रिटेन में AI के क्षेत्र में भी करने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए बिहार में आकर मुझे सच में बहुत खुशी हो रही है."
#WATCH पटना, बिहार: यूनाइटेड किंगडम के AI मंत्री कनिष्क नारायण ने JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से उनके आवास पर मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
यूनाइटेड किंगडम के AI मंत्री कनिष्क नारायण ने कहा, " बिहार आकर सच में बहुत अच्छा लगा और मेरा जन्म यहीं हुआ है। मैं 20 साल से ज़्यादा समय… pic.twitter.com/Z73husqtPV
UK-इंडिया डिजिटल रिश्ता: कनिष्क नारायण ने इस बात पर जोर दिया कि UK-इंडिया डिजिटल रिश्ता आपसी समझ और एक जैसी स्ट्रेटेजिक प्रायोरिटीज पर टिका है. उन्होंने AI के रेगुलेशन और जिम्मेदारी से इस्तेमाल में दोनों देशों द्वारा अपनाए जा रहे पैरेलल अप्रोच पर जोर दिया.
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हुए शामिल: इससे पहले कनिष्क नारायण ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के मौके पर, भारत के साथ गहरे टेक्नोलॉजिकल कोऑपरेशन की मांग की, और एक मजबूत बाइलेटरल पार्टनरशिप की नींव के तौर पर शेयर्ड एथिकल वैल्यूज और डेवलपमेंटल गोल्स का जिक्र किया. उन्होंने समिट को "बहुत असरदार" बताया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को बनाने में इसकी वैल्यू को अहम बताया.

कौन हैं कनिष्क नारायण? : कनिष्क नारायण का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था और वे बचपन में परिवार के साथ ब्रिटेन चले गए थे. अभी कनिष्क नारायण यूनाइटेड किंगडम में AI मिनिस्टर हैं और UK के नागरिक हैं. वो 23 साल बाद बिहार लौटे हैं और आज मुजफ्फरपुर भी जा रहे हैं.

33 साल में बने ब्रिटेन के पहले अल्पसंख्यक सांसद: यूनाइटेड किंगडम के AI मंत्री कनिष्क नारायण ने मात्र 33 वर्ष की आयु में वेल्स के पहले अल्पसंख्यक सांसद के रूप में पहचान बनाई. मुजफ्फरपुर के दामुचक मोहल्ले स्थित सोंधों हाउस में जन्मे कनिष्क की शुरुआती शिक्षा प्रभात तारा स्कूल से हुई. तीसरी कक्षा के बाद वे माता चेतना सिन्हा और पिता संतोष कुमार के साथ नई दिल्ली चले गए, जहां एपीजे स्कूल से हाई स्कूल तक पढ़ाई की. 12 वर्ष की उम्र में परिवार के साथ इंग्लैंड के वेल्स पहुंचे, जहां उनके माता-पिता कार्डिफ में सॉलिसिटर के रूप में कार्यरत हैं.
ये भी पढ़ें-
कौन हैं UK इलेक्शन में जीतने वाले MP कनिष्क नारायण? जानिए बिहार कनेक्शन - Kanishka Narayan

